loading...

नई रेट तय करने पर टैंकर चालक हड़ताल पर........... तकरीबन 250 टैंकर चालक हड़ताल पर





















हरमाड़ा (सीपी गहलोत) जिला प्रशासन व जलदाय विभाग ने प्राइवेट स्रोतों से सप्लाई होने वाली पानी की नई रेट 12 जून को तय कर दी थी जहां जिला प्रशासन कि यह रेट टैंकर चालकों के लिए घाटे का सौदा साबित हुई जिसको लेकर गुरुवार को हरमाड़ा क्षेत्र में पानी सप्लाई करने वाले तकरीबन 250 टैंकर चालकों ने क्षेत्र में पानी की सप्लाई बंद कर अजमेर दिल्ली हाईवे स्थित सब्जी मंडी में ले जाकर टैंकर खड़े कर जिला प्रशासन के खिलाफ हड़ताल पर बैठ गई और जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया और  जानकारी के अनुसार कैलाश शर्मा लाला राम गुर्जर लाला राम कुमावत
दिनेश राधेश्याम बागड़ा महिपाल यादव  गोविंद चौधरी रमेश गुर्जर बक्शी राम चौधरी दामोदर हरदेवाराम रमेश गुर्जर कैलाश चौधरी जगदीश मीणा राधेश्याम दीपक गुर्जर गोपाल चौधरी कैलाश चौधरी आदि ने बताया कि जब तक जिला कलेक्टर नई दरें तय नहीं कर दे तब तक हमारा अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी और तब तक क्षेत्र में पानी की सप्लाई बंद रहेगी



1 दिन में मचा पानी के लिए हाहाकार........ 

जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने बताया कि टैंकर चालकों का यह हड़ताल लोगों के लिए भारी परेशानी है जिसके चलते पानी के लिए गुरुवार को लोग परेशान हुए वही बताया कि अगर ऐसे ही धरना जारी रहा तो हरमाड़ा परी क्षेत्र में पानी के लिए मारामारी मच जाएगी क्योंकि कई घरों में ही पानी आता है वह भी 10 से 15 मिनट के लिए और कई घरों में नहीं आता जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई

यह दर जारी की जिला प्रशासन ने........... 

अब 5 किलोमीटर तक की दूरी पर प्रति टैंकर की कीमत 180 रुपए, 5 से 10 किलोमीटर तक 232 रुपए और10 से 15 किलोमीटर तक 296 रुपए कीमत निर्धारित की गई है। जबकि 15 से 20 किलोमीटर की दूरी तक पानी पहुंचाने पर प्रति टैंकर 312 रुपए की दर निर्धारित की गई है। 



इनका कहना है.... 


 जिला कलेक्टर जगरूप सिंह यादव ने बताया कि टैंकर चालक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं इसकी मेरे को जानकारी नहीं है और यह दरें पानी के टैंकर से परिसर में बने हुए टैंक या हौद में आपूर्ति के लिए तय की गई हैं।

                         जिला कलेक्टर 
                      जगरूप सिंह यादव

Share on Google Plus

About Hamara Samachar

Since the inception of the channel in 2005, it has been our vision to update our viewers with the latest news before anyone else and in it's truest form without any colour or bias.

0 comments:

Post a Comment