loading...

जन्मदिन पर करें पौधारोपण पर्यावरण की होगी सुरक्षा -शर्मा जन्मदिन पर पौधारोपण अंकित सेवा संस्थान की अनुठी पहल














 झोटवाड़ा (नि.स.)

शहर के झोटवाड़ा स्थित श्रीराम नगर ए में आज अंकित सेवा संस्थान की पहल जन्मदिन पर पौधारोपण के अन्तर्गत संस्थान के झोटवाड़ा नगर अध्यक्ष राजेश खण्डेलवाल के जन्मदिन पर पौधारोपण करते हुए संयोजक प्रमोद शर्मा ने कहा प्रत्येक नागरिक का पर्यावरण सुरक्षा के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करना चाहिए । व्यक्ति को अपने जन्मदिन पर एक पौधा लगाकर उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी लेनी चाहिए इससे पर्यावरण सुरक्षित ओर स्वच्छ बना रहेगा।

इस अवसर पर समाज सेवी श्रीराम यादव ने कहा जन्मदिन पर एक पौधा लगाकर उसकी सुरक्षा का संकल्प हम सब को लेना चाहिए। अंकित सेवा संस्थान की इस पहल में हम सभी युवाओं को भागीदारी निभानी चाहिए।

पौधे की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेते हुए राजेश खण्डेलवाल ने कहा मेरे परिवार के प्रत्येक सदस्यों के जन्मदिन पर पौधे लगायेगे व अन्य लोगों में जागरूकता लाने के लिए प्रयास करेगे ताकी शुद्ध हवा मिल सके।

संस्थान के उपाध्यक्ष अंकित खण्डेलवाल ने बताया की चार साल पहले इस मुहीम की शुरुआत संयोजक प्रमोद शर्मा द्वारा की ग ई ओर आजतक हजारों की संख्या में पौधारोपण कर चुके हैं संस्थान के कार्यकर्ताओं ने ओर आगे भी ये प्रयास जारी रहेगा।
इस अवसर पर झोटवाड़ा नगर उपाध्यक्ष राहुल कुमार झा व शिक्षाविद कमलेश यादव, बजरंग उज्जवल ने भी पौधारोपण का महत्व बताया।
Share on Google Plus

About Hamara Samachar

Since the inception of the channel in 2005, it has been our vision to update our viewers with the latest news before anyone else and in it's truest form without any colour or bias.

0 comments:

Post a Comment