आज शनिवार के अवसर पर श्रीदक्षिणमुखी बालाजी मंदिर हाथोज धाम में स्वामी श्रीबालमुकुंदाचार्य जी महाराज के पावन सानिध्य में वाल्मीकि सुन्दरकांड के पाठ तथा रामनाम के द्वारा तुलसीदल अर्पित किये गये और 1108 नाम से हनुमान जी को आम प्रसादी अर्पित की गई। इस अवसर पर श्रीसीतारामजी महाराज ,बालाजी महाराज और महाकालेश्वर महादेव की विशेष झांकी सजायी गयी।तथा 251लीटर दूध से निर्मित श्रीखंड में पंचमेवा ,केसर आदि मिलाकर बालाजी महाराज को भोग लगा कर आगन्तुक सभी भक्तों को प्रसादी वितरीत की गयी। तथा स्वामी बालमुकुन्दाचार्य महाराज ने सभी भक्तों की मंगलकामना का आशीर्वाद दिया ।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)

0 comments:
Post a Comment