फुलेरा न्यूज :- कस्बे के गणगौरी बाजार श्रीरामद्वारा भवन पर राजस्थान पेंशनर समाज उपशाखा फुलेरा की बैठक रविवार 9 जून को आयोजित की जायेगी। महामंत्री शिक्षाविद शक्तिसिंह ने बताया कि रविवार सांय 4 बजे राजस्थान पेंशनर समाज उपशाखा फुलेरा के अध्यक्ष शंकरलाल पारीक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की जायेगी।
दैनिक रेलयात्री संघ एकीकृत के तत्वाधान में फुलेरा रेल्वे स्टेशन पर मुसाफिरो को पिलाया जा रहा है शीतल-जल
फुलेरा न्यूज :- फुलेरा रेल्वे स्टेशन पर दैिनक रेलयात्री संघ एकीकृत, व्यापार महासंघ, वरिष्ठ नागरिक व भारत स्काउट एण्ड गाईड के तत्वाधान इस प्रचण्ड गर्मी में शीतल जल-सेवा का आयोजन पिछली 19 मई से 23 जून तक चलाया जा रहा है। समाजसेवी शिक्षाविद शक्तिसिंह ने बताया कि रेल्वे स्टेशन पर जल-सेवा कार्यक्रम के दौरान रेलयात्रियों काे आर.ओ. का शीतल जल पिलाया जा रहा है, जिसकी सेवाएं प्रतिदिन प्रात: 9.30 से सांय 6 बजे तक रहती है। इसी कडी में गुरूवार को फुलेरा प्रेस क्लब की ओर से जलसेवा कार्यक्रम में सेवाएं दी गई, जिसमें वरिष्ठ पत्रकार दामोदर कुमावत, संजय शर्मा, सी.एल. गोठवाल, विनोद यादव, कानाराम प्रजापति, हेमन्त शर्मा, राजेन्द्र प्रजापति के द्वारा दोपहर में सेवाएं दी गई वही सांयकल में पालिकाध्यक्ष रतन राजौरा, दैनिक रेलयात्री दुर्गासिंह नरूका, कुंजबिहारी शर्मा सहित अन्य वरिष्ठजनो के द्वारा जलसेवा में सेवाएं दी गई।
फोटो 01 :- प्रेस क्लब व पालिकाध्यक्ष के द्वारा जलसेवा करते हुए।
0 comments:
Post a Comment