फुलेरा न्यूज (दामोदर कुमावत):- कस्बे के मध्य स्थित रेल समपार फाटक (एल.सी. गेट) के अधिक समय तक बन्द रहने से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वही आवागमन पर रोक सी लग गई है। गौरतलब है कि फुलेरा कस्बे की दो मुख्य रेल समपार फाटक अजमेरी गेट, जिस पर तीन रेल लाइने है अधिकतर रेलो के आवागमन से बन्द रहती है। वही सांभर रोड स्थित रेल फाटक है, जहां मात्र एक ही रेल लाइन है कई बार बन्द रहने से आवागमन ठप हो जाता है और लोग रेल प्रशासन को कोसते नजर आते है।
फुलेरा कस्बे की भोगोलिक स्थित:- फुलेरा कस्बा रेल यातायात के कारण दो भागों में बंटा हुआ है। कस्बे के मध्य से गुजर रही रेल लाइन से इस तरफ रेल्वे स्टेशन, अस्पताल, उच्च शिक्षा संस्थान, पुलिस थाना, बस स्टैण्ड, विद्युत विभाग, जलदाय विभाग, नगर पािलका सहित सभी सरकारी कार्यालय इस ओर ही बने है, वही मुख्य बाजार भी इसी ओर ही है। परन्तु दूसरी ओर कस्बे की आधी से अधिक जनसंंख्या निवास करती है, जिसकी आबादी करीब 10-12 हजार की होगी। इस ओर से मुख्य बाजार व रेल, बस, स्कूलों, चिकित्सालय जाने के लिए सभी को सुरसा जैसी रेल समपार फाटक को पार करना पडता है। परन्तु फाटक बन्द होने से आमजन बेबस हो जाता है, क्योकि उसकी सुनने वाला कोई नही है। यह बन्द फाटक जी का जंजाल बनी हुई है। रेल समपार फाटक की और रहने वाले वासियों में देैनिक रूप से रोजगार को जाना पडता है , इसके लिए दोनो रेल फाटको के मध्य से जाना पडता है, परन्तु इनके ट्रेन टाईम पर यह फाटके बन्द होने के कारण कई बार दैनिक मजदूरो की दिहाडी मारी जाती है, वही प्रात: काल स्कूली छात्र-छात्राओं को भी बन्द फाटक के कारण देरी से विद्यालय पहुंच कर दण्डित होना पडता है। इस क्षेत्र में बीमार या कोई दुर्घटना होने पर यह बन्द फाटक जानलेवा सिद्ध हो जाता है।यह समपार फाटके कई बार तो 15 से 25 मिनट व अधिक समय तक भी बन्द रहते है। ट्रेन संचालन करवाने वाले रेल कर्मचारी एलसी गेट नं ए-1 पर कई बार दो-तीन ट्रेनो का संचालन करवा देते है जिसका खामियाजा स्थानीय लोगो को भुगतना पडता है। जिससे कई बार भारी नुकसान भी लोगो को उठाना पडता है। लोगो का कहना है कि स्थानीय राजनेताओं की इच्छा शक्ति की कमी व अनदेखी के कारण ही यहां की जनता को बन्द फाटकों का सामना करना पडता है।
फोटो 01 :- बन्द पडे रेल फाटक, बेबस-परेशान आमजन।
इनका कहना है:-
रेल्वे नियमानुसार समपार फाटक समयानुसार खोले जाने चाहिए ट्राफिक को देखकर गेटमैन चाबी लेकर गेट खोले, तो आमजन की यह विकट समस्या हल होगी।
कैलाशनारायण साहू, पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष फुलेरा
आम जनता की परेशानी पहली बार सामने आई है। इस पर तुरन्त प्रभाव से वाचिंग कर समस्या का शीघ्र हल किया जायेगा।
सतीशकुमार, स्टेशन अधीक्षक फुलेरा रेल्वे स्टेशन
0 comments:
Post a Comment