हरमाड़ा (सीपी हरमाड़ा) थाना इलाके में गुरुवार को एक डीजल चोर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है । ये गिरोह तेल कंपनी की पाइप लाइन में सेंध लगाकर चोरी का डीजल सस्ते दामों में बेच रहा था । पुलिस ने इस गिरोह से जुड़े 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है । लेकिन पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही गिरोह का सरगना फरार हो गया है तेल कंपनी की पाइप लाइन में सेंध लगाकर तेल चोरी करने का मामला सामने आया है । घटना हरमाड़ा थाना इलाके की है । जहां लंबे समय से एक गिरोह हिंदुस्तान पेट्रोलियम की पाइप लाइन में सेंध लगाकर सुनियोजित तरीके से डीजल चोरी कर बाजार में बेच रहा था । हालांकि इस गिरोह द्वारा डीजल चोरी करने की सूचना खुद तेल कंपनी के अधिकारियों को भी नहीं थी । जयपुर वेस्ट पुलिस ने कार्रवाई कर इस गिरोह का पर्दाफाश कर तेल परिवहन करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।
रोज हजारों लीटर डीजल चोरी कर सस्ते दामों पर बेचते............
हरमाड़ा इलाके में सक्रिय इस गिरोह के सरगना बलजीत सिंह ,राकेश दुबे और सरदार सिंह है । जिन्होंने राजवास इलाके से गुजर रही हिंदुस्तान पेट्रोलियम की डीजल पाइप लाइन के पास एक मकान लिया । इस गिरोह में शामिल कुछ प्रोफेश्नल लोगों ने तकनीकी जानकारी के आधार पर इस मकान से लेकर तेल कंपनी की मुख्य पाइप लाइन तक सुरंग बनाई और वॉल्व जोड़कर पाइन लाइन बिछा दी । डीजल चोरी करने वाले इस गिरोह ने इस मकान में एक कंट्रोल रूम बनाया । इस कंट्रोल रूम के जरिए ये गिरोह हर रोज हजारों लीटर डीजल चोरी कर ड्रमों में इक्ट्ठा करता और फिर पिकअप के जरिए सस्ते दामों में पेट्रोल पंपों को बेच देता था ।
नाकाबंदी मैं पकड़े जाने पर खुला तेल के खेल का राज......
खास बात ये कि ये गिरोह हर रोज तेल कंपनी की पाइप लाइन में सेंध लगाकर लाखों रूपए का डीजल चोरी कर रहे थे ,लेकिन तेल कंपनी के अधिकारियों को इस कारगुजारी की भनक तक नहीं लगी । हर रोज इलाके से गुजरने वाली तेल से भरी पिकअप गाड़ी को जब पुलिस ने संदेह के आधार पर रोककर पूछताछ की तब मामले का खुलासा हो गया । इस गिरोह से पूछताछ के बाद पुलिस ने तेल सप्लाई में लगे शिम्भू सैनी ,मुकेश कुमार , दिनेश मीणा ,धर्मेंद्र सिंह व ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर 2 पिकअप गाड़ी व 2 मोटर साइकिलों के साथ ही बड़ी मात्रा में चोरी किया डीजल भी बरामद किया है । पुलिस इन आरोपियों से पूछताछ कर इस गिरोह की तह तक पहुॅचने के प्रयास कर रही है ।
इनका कहना है........
पुलिस ने तेल कंपनियों की पाइप लाइन में सेंध लगाकर करोड़ों रूपए का तेल चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश तो कर दिया है । लेकिन पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही इस गिरोह के सरगना फरार हो गए है । ऐसे में इस गिरोह की तह तक पहुॅचना पुलिस के बड़ी चुनौती माना जा रहा है ।

0 comments:
Post a Comment