loading...

बलाई समाज सामूहिक विवाह समिति की युवा टीम गठित



























चौमूं(नि.सं.)। कस्बे के रामपुरा डाबड़ी में आगामी 24 नवंबर को कांदेला कृषि फार्म में आयोजित होने वाले बलाई समाज के पंचम सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर बलाई समाज सामूहिक शाही विवाह समिति के उपाध्यक्ष  शंकरलाल बबेरवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष चांदमल काला, संयोजक सौदागर कांदेला, महासचिव गोपाल लाल कांदेला, संयोजक विक्रम बुनकर, जोड़ा अध्यक्ष बाबूलाल कांदेला सहित समिति के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस मौके पर सामूहिक विवाह को शाही अंदाज में सफल बनाने के लिए सर्व समिति से युवा कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें पीसी बलाई को अध्यक्ष व बनवारी लाल कांदेला, पंकज भाटी, घनश्याम कांदेल, मुकेश कुमार जिंदोलिया, नरेंद्र कुमार तंवर, विनोद कांदेला, राजेंद्र कुमार बुनकर, पवन कुमार सूटवाल, राजेश कुमार तंवर, रतन लाल बुनकर व महेश परिहार को विवाह समिति का सदस्य बनाया गया। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को विवाह सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई।


Share on Google Plus

About Hamara Samachar

Since the inception of the channel in 2005, it has been our vision to update our viewers with the latest news before anyone else and in it's truest form without any colour or bias.

0 comments:

Post a Comment