loading...

चोमू में अंधेरे में धाय धाय....... स्कॉर्पियो में सवार होकर आए बदमाशो ने किया फायर..... होटल पर बैठे युवक की गोली लगने से हुई मौत..... एडिशनल डीसीपी बजरंग सिंह,एसीपी फूलचंद मीणा, थानाधिकारी हेमराज सिंह गुर्जर मौके पर.........























हरमाड़ा (सीपी गहलोत) चोमू थाना क्षेत्र के जयपुर सीकर हाईवे स्थित हाड़ोता कट पर  रविवार देर रात एक होटल पर स्कॉर्पियो में सवार होकर आए बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जहां गोली लगने से मौके पर युवक की मौत हो  गई मृतक संदीप बुगालिया झुंझुनू के बुगाला गांव का निवासी  है,जो चौमू और हरमाड़ा पुलिस थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है मृतक के खिलाफ भी कई मामले दर्ज हैं सूचना के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं डीसीपी विकास शर्मा, एसीपी फूलचंद मीणा ,थानाधिकारी हेमराज सिंह गुर्जर, सहित पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे हैं,वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है,वही होटल संचालक से भी पुलिस पूछताछ कर रही है बताया जा रहा है कि बदमाश स्कॉर्पियो में सवार होकर आए थे पुलिस अब स्कॉर्पियो के नंबर के आधार पर  आरोपियों की तलाश में जुटी है, पुलिस ने पूरे इलाके में नाकाबंदी बी करवाई है लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा इस पूरे घटनाक्रम को पुलिस गैंगवार से जोड़कर भी देख रही है वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने युवक पर चार राउंड दागे जहां मृतक के सर में और पैर में गोली लगने से मौत हुई है हम आपको बता दें कि इस पूरे मामले में देखने वाली बात यह है कि किस तरह से बेखौफ बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में युवक पर फायरिंग कर बड़ी आसानी से वहां से निकल गई इस पर पुलिस पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं और पुलिस सवालों के घेरे में गिर चुकी है क्योंकि  रात्रि में पुलिस गश्त वाहन चारों तरफ चौकसी करता है फिर कैसे आसानी से आरोपी घटना को अंजाम दे गए इससे आपको लगता है कि आप चोमू सुरक्षित है
Share on Google Plus

About Hamara Samachar

Since the inception of the channel in 2005, it has been our vision to update our viewers with the latest news before anyone else and in it's truest form without any colour or bias.

0 comments:

Post a Comment