शाहपुरा-
शाहपुरा थाना इलाके के एनएच आठ पर साबी पुलिया के पास एक केंटर ने सायकल रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे रिक्शा सवार तीन जने घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे हाइवे पुलिसकर्मीयों ने घायलों को शाहपुरा के राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया। जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी जोशिम, परवीन, रोशिम एनएच आठ पर सायकल रिक्शा से जा रहे थे। इसी दौरान एक केंटर चालक ने लापरवाहीपूर्वक केंटर चलाकर साइकल रिक्शा के टक्कर मार दी, जिससे रिक्शा सवार तीनों जने घायल हो गए। सूचना पर हाइवे मोबाइल पेट्रोल पुलिसकर्मी पूरण जोशी, हरलाल, हनुमान सहाय, राजेन्द्र, भारत, अतुल, संत कुमार मौके पर पहुंचे तथा घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।

0 comments:
Post a Comment