बारिश होते ही मखमली गहरे लाल रंग के जीवों के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ गया है। क्षेत्र में बारिश होने के बाद मखमली गहरे लाल रंग के जीव काफी मात्रा में निकलने लग गए हैं। ये जीव केवल बारिश के बाद और वो भी हरियाली तीज के नजदीक आने का संकेत देते हैं जिनके कारण इन्हें तीज नाम से जाना जाता है। इन जीवों को बच्चे पकड़कर खेलते देखे गए हैं। वास्तव में इनका नाम रेन बग या रेड वेल्वेट माइटस भी है।
- क्या कहते हैं बच्चे
इन जीवों को बच्चे पकड़कर अपनी ज्योमेट्री बाक्स में रख लेते हैं और विद्या को बढ़ाने वाले मानते हैं। साहिल और जान्हवी नैनावत ने बताया कि ये जीव छूने पर अच्छा महसूस कराते हैं। मिट्टी से निकलने वाले ये जीव देखने में अति मनमोहक होते हैं।
0 comments:
Post a Comment