जोधपुर। भीम आर्मी के जोधपुर जिला अध्यक्ष विशाल जावा एवं उनकी पूरी टीम ने गुजरात में हुए सफाई उपकरणों के अभाव से सीवरेज लाईन में 7 सफाई कर्मियों की दर्दनाक मृत्यु होने के विषय में शोक प्रकट करते हुए जोधपुर सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा का जायजा लिया और भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटना न हो इसलिए सफाई कर्मचारियों को आधुनिक व तकनीकी उपकरण उपलब्ध करवाए जाने एवं मैन रोड़ पर सफाई का कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा के उचित इन्तजाम किये जाने की मांग की। इस विषय में जोधपुर के सफाई कर्मचारी नेताओं व मानव अधिकार सुरक्षा एवं भष्ट्राचार निरोधक संगठन के सदस्यों के साथ बैठकर इस विषय को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर के द्वारा प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं जोधपुर नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में भीम आर्मी के सदस्य नरेश जावा, आनन्दपाल आजाद, मुकेश सोढ़ा, युसुफ खान बेलिम, विशाल बारासा, अजय जावा, सफाई कर्मचारी नेता नरेश कण्डारा, विनोद बारासा व मानव अधिकार सुरक्षा एवं भष्ट्राचार निरोधक संगठन के सदस्य लक्ष्मीकांत गहलोत, शान्ति चौहान, अमिना बानो, संगीता सिंह, हेमा भाटी, गुइ्डी खान आदि मौजुद थे।
सफाई कर्मियों की सुरक्षा को लेकर बैठक आयोजित

0 comments:
Post a Comment