शाहपुरा -
माधोकाबास गांव में खेल मैदान पर चल रही 10 दिवसीय देवन रॉयल्स क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन समारोह रविवार को कांग्रेस नेता मनीष यादव के मुख्य अतिथि में आयोजित हुआ। समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता मनीष यादव ने कहा कि गांवों में खेल प्रतिभाओं की कमी नही है उन्हे खोजकर तरासने की जरूरत है। ऐसे आयोजनों से खेल प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलता है। खेल मनुष्य के जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग हैं। विधार्थियों को उनके रूचि के अनुसार अपना भविष्य बनाने के लिए स्वतंत्र छोडना चाहिए। वर्तमान में खेल, संगीत, नृत्य, सूचना प्रौधोगिकी, व्यापार सहित कई ऐसे क्षेत्र हैं जहा पर व्यक्ति काम करके नई ऊचाईयों तक पहुॅच सकता हैं और अपनी आजिवीका बेहद सून्दर बना सकता हैं। खेल मे व्यक्ति तभी महारत हासिल कर सकता हैं जब उसमें निरन्तरता हो। आयोजक कृष्ण लोमोड ने बताया कि फाइनल मैच में देवन क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 71 रन का लक्ष्य खड़ा किया। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए देवन रॉयल्स क्लब की टीम ने 9.3 ओवरों में ही 71 रन बनाकर 6 विकेट से जीत हासिल कर खिताब पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि कांग्रेस मनीष यादव ने समारोह में विजेता टीम को 5100 रूपये नकद एवं आकर्षक ट्रॉफी एवं उप विजेता टीम को 2100 रूपये नकद, आकर्षक ट्रॉफी व प्रतीक चिह्न देकर खिलाडियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रतियोगिता में लोकेश गुर्जर ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण व साफा बंधवाकर स्वागत किया। इस दौरान जगदीश देवंदा, बंशी देवंदा, बिरजू देवंदा, विक्रम देवंदा, सुरेंद्र देवंदा सहित कई लोग उपस्थित थे।

0 comments:
Post a Comment