*(हीरा लाल चौधरी)*। झोटवाड़ा स्थित प्रिंस रेजीडेन्सियल सी.सैकण्डरी स्कूल,गोविन्दपुरा,कालवाड़ रोड जो कि क्षेत्र का गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का केन्द्र जिसमे कक्षा नर्सरी से 12वीं तक हिन्दी व अंग्रेजी माध्यम के साथ संकाय में विज्ञान,कृषि विज्ञान,वाणिज्य व कला में स्थापित है बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए स्कूल में छात्रावास व वाहन सुविधा भी उपलब्ध है संस्था निदेशक दीपाराम बिजारनिया ने बताया कि बच्चों को बेहतर शिक्षा देना ही हमारा लक्ष्य है जिससे वह सक्षम बन सके वर्ष 2018-19 के बोर्ड परिणाम में कृषि विज्ञान में प्रियंका कुमावत 97%,कोमल कंवर 96%,कोमल यादव व प्रकाश कुड़ी ने 94%,प्रतिशत अंक प्राप्त किये।
कला वर्ग में राहुल कुमावत ने 96%,रवि सैनी 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। विज्ञान वर्ग में किरण शर्मा ने 91%, इनके साथ ही 10वीं में रामावतार खीचड़ 95%,सोनू कुमावत 88% और 10वीं अंगेजी माध्यम में जितेन्द्र राईका ने 88% प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय परिवार सहित क्षेत्र व परिवार वालो का नाम रोशन किया है।
हिन्दी माध्यम के प्रधानाचार्य झाबर सिंह बिजारनिया व अंग्रेजी माध्यम प्रधानाचार्या रजनी मल्होत्रा के नेतृत्व में विद्यालय ने सम्पूर्ण क्षेत्र में अच्छे परीक्षा परिणामो के साथ-साथ अनुशासन,खेलकुद, स्काउट,एन. सी.सी व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी अपनी पहचान बनाई है।विद्यालय में छात्रावास के छात्रों ने भी श्रेष्ठ परिणाम दिया।

0 comments:
Post a Comment