loading...

बिजली विभाग की लापरवाही से कार्मिक की मौत , नही उठाया शव , लापरवाह अधिकारियो को सस्पेंड करने पर अड़े परिजन



















सायला । निकटवर्ती जालमपुरा जीएसएस पर मदन पटेल पुत्र वरदाराम उम्र27 वर्ष जाति चौधरी फील्डर चेंज करने गया था । फील्डर चेंज करने गए मदन पटेल को करेंट लगने से मदन पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। जिसको लेकर जालमपुरा व जीवाणा के ग्रामीणों ने सायला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मदन पटेल का शव लाया । वही परिजनों की मांग है कि जब तक उचित मुहावजे की लिखित में नही दिया जाता तब तक शव का पोस्टमार्टम नही होगा। वही खबर लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम नही हुआ था तथा परिजन मांग पर अड़े हुए थे। परिजनों व ग्रामीणों का कहना है कि जब तक विभाग द्वारा उचित मुआवजा नहीं देने के चलते शव का पोस्टमार्टम नही करने दिया गया।

तहसीलदार ने मौका मुआयना किया
जालमपुरा जीएसएस पर करेंट लगने से मदन पटेल की मौके पर ही मौत हो गई जिसके चलते उपखंड तहसील जीवाणा के ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शव को लाया जहा पर ग्रामीणों ने विधुत विभाग के अधिकारियों से मृतक के परिवार को उचित मुआवजा की बात कही । अस्पताल में भीड़ देखकर सायला तहसीलदार मौके पर पहुचे ,वही जीवाणा विधुत विभाग के एससी पीसी टांक, सहायक अभियंता लव कुमार मीना, एक्सन गोपाल राम मेघवाल हॉस्पिटल पहुचे जहा पर तहसीलदार व विधुत विभाग के अधिकारियों के बीच मृतक के परिवार को उचित मुआवजे को लेकर ग्रामीणों के सामने बात की । वही परिजनों ने लापरवाह अधिकारियों को को सस्पेंड कर उचित मुआवजे की मांग की।

कंपनी द्वारा ठेके पर कार्यरत था मृतक-
सिरसा एन्ड कंपनी हरियाणा, से ठेके पर लगे मदन पटेल आईटीआई किया हुआ था व हेल्पर की पोस्ट पर लगा हुआ था। मृतक लाईन जोड़ने व काटने का कार्य किया करता था ।

तहसीलदार ने ये बनाई मौका रिपोर्ट -
- उक्त जीएसएस में दो तकनीकी कर्मचारी बिजली विभाग के और तीन निजी कम्पनी द्वारा कार्यरत है।
- जिसमे मदरूराराम ,मुकन सिंह  प्रकाश विश्नोई लगे हुए है। जबकि घटना के समय आज दिनाक को करीबन 11 बजे उस स्थल पर मृतक कार्यरत था। जिसमे एक बलराम मीणा अवकाश पर होना बताया और एक कार्मिक हेमश्चन्द सैनी कार्यस्थल से बिना सुचना अनुपस्थित था। दो निजी कम्पनी द्वारा नियुक्त दोनों व्यक्ति मौके पर उपस्थित नही थे।
- यह है कि उक्त जीएसएस पर एईएन लव कुमार मीणा , और जेईएन अनूप चंद बागरी पदस्थापित है। जो घटना के समय दोनों अधिकारी जीवाणा कार्यालय में होना बताया।
-  ग्राम वासियो और तकनीकी कर्मचारियों की उपस्थति में घटना स्थल का मौका मुआयना किया गया जहां कार्मिक की मौत हुई है जो बोरला फीडर था उसकी सप्लाई बदल रहा था। जिसमे मौके पर सप्लाई बदलने का जो पाइप था उसके ऊपर का जॉइंट एक साइड में टेम्पररी तार से बांधा हुआ था जो तार लूज और टूटे हुए नजर आ रहे थे। जो टूटकर दूसरे एंगल से टस थी ऐसा प्रतीत हो रहा है। जबकि दूसरे फीडरों पर इसी तरह के जियो पाइप पर जॉइंट पर बोल्ट लगे हुए है जबकि घटना वाली जगह पर सिर्फ तारों से ही बंधा हुआ था जिसकी पुष्टि बिजली के तकनीकी उच्च अधिकारियों द्वारा की गई।
- यह है कि मौके पर उपस्थित एइइएन लव कुमार ने बताया कि उक्त जीएसएस पर दो कार्मिक उपस्थित रहते है लेकिन आज किसी कारण वश मृतक अकेला ही कार्यरत था।
Attachments area
Share on Google Plus

About Hamara Samachar

Since the inception of the channel in 2005, it has been our vision to update our viewers with the latest news before anyone else and in it's truest form without any colour or bias.

0 comments:

Post a Comment