गंगापुर सिटी
श्री महावीरजी निवासी चम्पा पूजारी की दो बेटियों की
शादी फरवरी 2018 को बामनवास व हाल निवासी पानीपेच निवासी लडडूराम के
पुत्र पवन व विष्णु शर्मा के साथ हुयी थी पीडिता की बड़ी बहन सुषमा को शादी के कुछ महीनों बाद ही दहेज की मांग को लेकर परेशान किया जाने लगा पीडित
का पिता गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, पीडित के चाचा गणपत पुजारी ने बताया कि सम्बन्ध जयपुर में तय हुआ था वर पक्ष की मांग के अनुसार उचित दहेज भी दिया गया था लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही दोनों बेटियों को परेशान किया जाने लगा जिसको लेकर कई बार परिवार की वृद्ध जनो से भी चर्चा हुयी, विकास दोनो पीडिता की बड़ी बहन सुषमा को दहेज लोन के लिये श्री महावीरजी पीहर भेजा
गया, श्री महावीरजी से सुषमा जब ससुराल नही पहुंची तो ससुराल पक्ष के अन्य
जनो ने उसकी छोटी बहन के साथ लाठी डण्डो के साथ मारपीट की, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गयी मौके पर पहुंचे परिवारजनों ने पीडिता को जयपुर के स मानसिंह हॉस्पिटल में एडमिट कराया जहां पीड़ित जिन्दगी की ज़ंग हार चुकी है पीड़ित प्रियंका की मृत्यु हो चुकी है। मृतका 8 माह की गर्भवती भी थी।मामले की खबर सुन क्षेत्र में ऐसे लोगों के खिलाफ गुस्सा भर गया जो लोग दहेज प्रताडिना के नाम पर महिला उत्पीड़न का काम करते हैं, मामले की प्राथमिकी भी जयपुर के शास्त्री नगर थाने में करवा दी गयी हैं। इसके पश्चात भी दोषीयो के
खिलाफ पुलिस प्रशासन कोई भी कार्यवाही नहीं कर रही हैं। मृतका प्रियंका का जेठ पुलिस में तैनात हैं। इसी के प्रभात को पुलिस भी पक्षता पूर्ण रवैया अपना रही है।
अत मामले की गंभीरता को समझते हुये उक्त दोषियों को तुरन्त गिरफ्तार करवाया जाकर मामले की निष्पक्ष जांच कराई जावे। एवं उचित कानूनी कार्यवाही की जावे।

0 comments:
Post a Comment