बासना गांव में उत्पाती बन्दरों ने सोमवार को एक व्यक्ति को काटकर घायल कर दिया जिसको लेकर महिलाओं ने भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र पर पंचायत प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि बासना गांव में उत्पाती बन्दरों का आतंक दिनोंदिन फैलता जा रहा है। सोमवार फिर उत्पाती बन्दरों ने कुम्हारो के मोहल्ला निवासी गणेश राणा (35) पर हमला कर उसे घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि गणेश राणा अपने मकान के बाहर सुबह करीब 8 बजे बैठा हुआ था। तभी बन्दरों के झुण्ड ने अचानक हमला बोलकर उसे कई जगह से काट लिया। गणेश राणा ने शोर मचाया जिसके बाद आसपास के लोगो ने लाठी लेकर बन्दरों से गणेश राणा को छुड़वाया। बन्दरों ने गणेश राणा को दो तीन जगह से काट दिया जिससे खून बहने लगा। एकत्रित लोगों ने घायल गणेश राणा को पास ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाकर उपचार करवाया गया। बन्दर के काटे जाने की सुचना के बाद ग्रामीण भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र पर एकत्रित होकर स्थानीय प्रशासन के खिलाफ करीब डेढ़ घण्टे तक विरोध प्रदर्शन करते रहे। इस दौरान प्रदर्शन कर रही ललिता गुप्ता, बबली शर्मा आदि सहित महिलाओं ने बताया कि गांव में उत्पाती बन्दरों का आतंक इस कदर व्याप्त है की घर पर अकेले बच्चों को भी नहीं छोड़ पाते। जिसके कारण बच्चें घरों में बन्द रहते है। बाजार से सामान को रास्ते में बन्दरों से छुपाकर लाना पड़ता है। अकेले व्यक्ति पर बन्दर झुण्ड के झुण्ड हमला करते है। महिलाओं ने बताया कि उत्पाती बन्दर अबतक लगभग तीन दर्जन से भी अधिक लोगो को घायल कर चुके है। स्थानीय प्रशासन को कई बार अवगत करवा चुके है लेकिन प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नही दे रहा। पंचायत प्रशासन से जल्द बन्दरों की पकड़वाकर दूर भेजने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर गांव से बन्दरों को नही पकड़वाया गया तो ग्रामीणों द्वारा धरना दिया जायेगा।
इनका कहना है
उत्पाती बन्दरों के लिए के लिए हम कुछ नहीं कर सकते। बासना वन क्षेत्र में आता है। यह वन विभाग और जिला कलेक्टर महोदय का मामला है। ग्राम पंचायत चाहे तो प्रस्ताव बनाकर कलेक्टर को भिजवा दे। मैं अभी व्यक्त हूं ज्यादा नही बता सकता। ज्यादा जानकारी उपखण्ड अधिकारी से ले।
- डॉ दिनेश शर्मा, विकास अधिकारी, जमवारामगढ़
मैं अभी इस मामले में विकास अधिकारी से बात करता हूं। यह मामला ग्राम पंचायत का है।- विश्वामित्र मीना, उपखण्ड अधिकारी, जमवारामगढ़
0 comments:
Post a Comment