loading...

विश्व रक्तदान दिवस पर किया पोस्टर विमोचन

















गेबाराम चौहान, जालोर।
भीनमाल शहर में पिछले दस सालों से रक्तदान के प्रति जागरुकता लाने में यूथ फॉर नेशन संस्था की बहुत ही अहम भूमिका रही है । हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व रक्तदान दिवस के उपलक्ष में रक्तदान जागृति संदेश का पोस्टर  उप जिला कलेक्टर दौलत राम चौधरी के कर कमलों द्वारा किया गया ।  संस्था के सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर  पोस्टर बैनर लगाने वालों लोगों को रक्तदान के प्रति जागरुकता का संदेश देने का कार्य किया ।सर्वप्रथम उप खंड  कार्यालय,  नगर पालिका,  जी के गोवानी राजकीय महाविद्यालय, राजकीय हॉस्पिटल और शहर के विभिन्न स्थानों पर पोस्टर लगाए ।  संस्था के संरक्षक डॉ चौधरी भूपेंद्र, संजीव माथुर, डॉ रिजवान, सतीश सेन, पृथ्वीराज फुलवरिया, ललित होंडा,  दिनेश जोशी, चंदनसिंह राव, किशोर सांखला, सुरेश नामा, रमेश फुलवरिया, रोहित परमार, सागर सेन, अश्विन सोनी, जैसाराम पटेल, दिलीपसिंह राव, मनहोरसिंह, सरवन पूनिया और संस्था के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
Share on Google Plus

About Hamara Samachar

Since the inception of the channel in 2005, it has been our vision to update our viewers with the latest news before anyone else and in it's truest form without any colour or bias.

0 comments:

Post a Comment