चौमूं(नि.सं.)। शहर में बंसल इन्स्टीट्यूट ने 100 परिवारों के 200 विद्यार्थियो को निःशुल्क शिक्षा बंसल ग्रुप के संरक्षक स्व. श्री प्रहलाद रॉय बंसल को बंसल इन्स्टीट्यूट के डायरेक्टर अशोक बंसल ने श्रद्धांजलि अर्पित की। डायरेक्टर बंसल ने बताया कि उनके पिता श्री प्रहलाद रॉय बंसल का सपना था कि उन परिवारो के बच्चे भी गुणवत्ता शिक्षा प्राप्त करे जो भारी-भरकम फीस नही दे पाते। इसी क्रम में इन्होने बताया कि संस्था में उन बच्चों को भी शिक्षा प्राप्त हो जिनके माता-पिता की आय आजीविका से कम है। अपने जीवन काल में भी संरक्षक इस कार्य में जुडे रहें, लेकिन इस पुण्य कार्य को करने में जीवन अल्प रहता है। इस कार्य को करते हुए संरक्षक की इच्छा थी कि शिक्षण में उन्नति बनी रहें। डायरेक्टर बंसल ने सपना साकार योजना के तहत अब दो या तीन बच्चों के अभिभावक को फीस की मार नहीं सहनी पड़ेगी। अब एक विद्यार्थी की फीस में पढेगें तीन विद्यार्थी। उन परिवारों के बच्चे जो होनहार हो लेकिन शिक्षण शुल्क की असमर्थता को देखते हुए तथा संरक्षक के सपने को साकार के प्रयास को बढ़ाते हुए 100 परिवारों के 200 बच्चों को निःशुल्क शिक्षण का बेहतरीन प्रयास को आगे बढ़ावा देने का निर्णय किया। संस्था के डिप्टी डायरेक्टर आलोक बंसल ने कहा कि अथक प्रयास से उनका सपना अब साकार होगा। प्रत्येक कक्षा में शिक्षा का अधिकार मिलेगा। इस योजना की अंतिम तिथि 10 जुलाई 2019 है। इस योजना के फॉर्म संस्था में उपलब्ध है। संस्था के प्रधानाचार्य मधुसुदन शर्मा ने बंसल ग्रुप ऑफ एज्यूकेशन के इस प्रयास की प्रशंसा की। जीवन काल में ऐसे कार्यो की बढ़ोतरी हो तो समाज में शिक्षा के स्तर को उत्कर्ष स्तर तक ले जाया जा सकता है। समाज में आर्थिक रुप से पिछड़े बच्चों को शिक्षा का नया आयाम व सफलता प्राप्त करने का सपना साकार करने का अवसर प्राप्त हो सकता है।
Home / BREAKING NEWS /
EDUCATION
/ शहर में बंसल इन्स्टीट्यूट ने 100 परिवारों के 200 विद्यार्थियो को निःशुल्क शिक्षा बंसल ग्रुप
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)

0 comments:
Post a Comment