हरमाड़ा (सीपी गहलोत)
सिंगोद में स्थित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर आश्रम में श्री पंचमुखी हनुमान जी महाराज एवं श्री पंचमुखी ओमकारेश्वर महादेव दो दिवसीय वार्षिक उत्सव रविवार को कार्यक्रम आयोजित हुआ कार्यक्रम में शनिवार रात्रि में झांकी यात्रा नगर भ्रमण भगवान के 12 अवतारों का जीवंत झांकी सजाई गई वह ऊंट घोड़ों वह बैंड बाजे के साथ में झांकी निकाली गई झांकी में जीवंत झांकियों का श्रद्धालुओं में काफी आकर्षक का केंद्र रहा झांकी श्री पंचमुखी हनुमान आश्रम से शेष अवतार मंदिर होते हुए होते हुए श्री सीताराम जी मंदिर सिंगोद से वापस पंचमुखी हनुमान आश्रम पर जाकर समापन हुआ शनिवार रात्रि में भजन संध्या कार्यक्रम में गुरुकृपा सत्संग पार्टी निभाना के गायक कलाकार भगवानसहाय सैन ने भजनों की प्रस्तुति दी रविवार को पंचमुखी हनुमान जी महाराज एवं श्री पंचमुखी ओमकारेश्वर महादेव जी का विशेष श्रंगार के साथ फूलबंगला से विशेष झांकी सजाई गई उत्सव में श्री पंचमुखी हनुमान जी एवं पंचमुखी ओमकारेश्वर महादेव जी का पंचामृत से से जलाअभिषेक किया गया एवं विद्वानों पंडितों के द्वारा मंत्रोच्चारण करके अभिषेक किया गया एवं श्री पंचमुखी हनुमान जी एवं श्री पंचमुखी ओमकारेश्वर जी का विशेष श्रृंगार किया गया वह आरती के साथ में मेले का आयोजन किया गया मेले में आसपास के गांव से काफी श्रद्धालु व भक्तजन पंचमुखी हनुमान जी एवं श्री पंचमुखी ओंकारेश्वर महादेव से आशीर्वाद लिया पंचमुखी हनुमान मंदिर आश्रम के श्रीमंत् श्री ओंकारदास जी महाराज ने बताया कि संगीत में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया श्रद्धालुओं ने बालाजी की फूल बंगला झांकी सजाई इस दौरान श्रद्धालुओं ने पंचमुखी हनुमान जी के समक्ष शीश नवाकर परिवार की सुख संपति की कामना की भोग आरती के बाद श्रद्धालुओं ने और वचनों का आनंद लिया महाराज जी ने बताया कि समाज में ऐसे धार्मिक आयोजन होने से समाज को एक नई दिशा मिलती है वैसे आयोजन होते रहने चाहिए जिससे प्रकृति का संतुलन बना रहता है महाराज जी ने हनुमान जी से अच्छी बारिश की कामना की

0 comments:
Post a Comment