चाकसू (निस) शनिवार को चाकसू कस्बे मे तहसील चौराहा के पास श्री राम मंदिर मे भगवान श्री सीताराम जी का पाटोत्सव समरोह धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पर भगवान श्री सीताराम जी का पंचामृत अभिषेक पुजारी पं श्री विष्णु कुमार शर्मा और पं श्री राम बाबू शर्मा के सानिध्य मे मंत्रोचार के साथ किया गया। शिव पंचायत का मंत्रोचार के साथ अभिषेक कर सेठ श्री गोविन्द नारायण भागवान सहाय खंडेलवाल खेजडी वाला। परिवार ने विधवत पूजा-अर्चना कर भगवान से क्षेत्र में अच्छी बरसात ,सुख -समृद्धि के लिए मंगल कामना की।
इस अवसर पर भगवान को नवीन पोशाक धारण करवा कर भव्य शृंगार किया गया और महा आरती कर प्रसादी वितरित की गई।
फोटो- सीतारामजी का किया भव्य श्रंगार वं अभिषेक

0 comments:
Post a Comment