मोदी सरकार व अलवर की जनता का धन्यवाद यह कहना है अलवर सांसद महंत बालकनाथ योगी जी का जो गुरुवार को भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की देश में पांच नए सैनिक स्कूल खोलने की घोषणा में अलवर में भी सैनिक स्कूल खोलने की घोषणा करने पर हर्ष व्यक्त कर रहे थे । सांसद महंत बालकनाथ योगी जी ने कहा कि मोदी सरकार देश के प्रत्येक क्षेत्र के विकास का कार्य कर रही है व अलवर को इस विकास का फायदा मिलेगा । सांसद योगी जी ने कहा कि मोदी सरकार अलवर के विकास पर भी विशेष ध्यान दे रही है । सांसद महंत बालकनाथ योगी जी ने कहा कि अलवर की जनता का भी विशेष धन्यवाद जो विकास कार्यों में सहयोगी बने । सांसद योगी जी ने कहा कि अलवर को सैनिक स्कूल खुलने से काफी फायदे होंगे और अलवर के विकास के लिए अनेकों कार्य कराए जाएंगे । गुरुवार को घोषणा के बाद दिल्ली में संसद में अलवर सांसद महंत बालकनाथ योगी जी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिलकर अलवर वासियों की ओर से धन्यवाद भी दिया ।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)

0 comments:
Post a Comment