भानपुर कलां
कस्बा स्थित राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में रविवार को शिविर स्थल पर पहुचकर राष्ट्रीय युवा शिविर का गांधीवादी विचारक डॉ एस एन सुब्बाराव ने प्रार्थना सभा आयोजित करवाई। डॉ सुब्बाराव ने जीवन के बारे बताते हुए कहा कि शरीर में रक्त को शुद्ध रखने के लिए शुद्ध हवा की आवश्यकता है। इसके लिए पेड़ मानव जीवन के अति महत्त्वपूर्ण है इसी प्रकार देश में राष्ट्रीय एकता के लिए सभी सर्वधर्मों को एकता व सद्भावना का साथ एक मंच पर एकजुट रहना होगा। उन्होंने कहा कि भारत देश का धर्म के आधार पर टुकड़े हुए और विश्व में कई देशों में भाषा के आधार पर टुकड़े हुए। क्यों कि पहले एकता और सद्भावना के कार्यक्रम नही हुआ करते थे। लेकिन अब देश के टुकड़े नहीं होने देंगे। हम युवाओं में एकता व सद्भावना के प्रति जागर्ति लाएंगे। इससे पहले शिविर स्थल पहुचने पर डॉ सुब्बाराव का तिलक लगाकर ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस दस दिवसीय शिविर के लिए कस्बा के राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में देशभर से अनेक राज्यों से आने वाले युवक-युवतियों के लिए व्यवस्था की गई है। शुक्रवार से ही शिविर में देशभर से आने वाले युवाओं का सिलसिला शुरू हो गया था शनिवार को देश के अनेक राज्यों से आने वाले युवक-युवतियों का पंजीयन शुरू किया गया। शिविर में देशभर से लगभग 500 युवाओं के आने की सुचना है। शनिवार तक शिविर में विभिन्न प्रदेशों से करीब 250 युवाओं पहुंच चुके है। जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित शिविर में प्रशासन द्वारा तैयारियां की जा रही है। शिविर में आने वाले युवाओं को लेने के लिए रेलवे स्टेशन से रोडवेज प्रशासन द्वारा यातायात की व्यवस्था की गई है। कानून व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन की व्यवस्था, चिकित्सा की व्यवस्था, एवं पानी, भोजन एवं साफ सफाई की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में गांधी विचारक डॉ एसएन सुब्बाराव शिरकत करेंगे। इस दौरान विभिन्न भानपुर कलां के आलावा भी विभिन्न स्थानों पर सांस्क्रतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। कार्यक्रम संयोजक रामदयाल सैन ने बताया कि शिविरों में देशभर से पांच सौ से अधिक युवा प्रतिभाये भाग लेगी। इस दौरान युवाओं में राष्ट्र के प्रति सद्भाव व एकजुटता की भावना बढ़ाने के लिए शिविर में सर्वधर्म प्रार्थना सभा, सविंधान में उल्लेखित 18 भाषाओं पर कार्यक्रम तथा खेलकूद सहित अन्य गतिविधियां होगी। कार्यक्रम सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक चलेंगे। सुबह की पारी में कार्यक्रम भानपुर कलां के साथ-साथ अचरोल, खवारानीजी, कुकस, जयपुर, आंधी, अजमेर, रायसर आदि जगह कार्यक्रम होगा। इस मौके पर उपखण्ड अधिकारी विश्वामित्र मीना, तहसीलदार मूलचंद मीना, विकास अधिकारी डॉ दिनेश शर्मा, भानपुर कलां ग्राम विकास अधिकारी पूजा सैनी, नांगल तुलसीदास ग्राम विकास अधिकारी चंद्रप्रकाश मीना, कनिष्ठ लिपिक धर्मेन्द्र जाटावत, वार्डपंच कल्याण सहाय उदावत, राधेश्याम शर्मा, कमलेश जाटावत, पंचायत सहायक कैलाशचन्द शर्मा, रामवतार पंवार, विष्णु शर्मा, हनुमान सहाय शर्मा नायला, बंशीधर, रामकिशोर, रामदयाल, सतीश, सूरजमल, कन्हैयालाल बोपला, जीतेन्द्र सैनी, घनश्याम जागा आदि सहित ग्रामीण एवम् स्काउट गाइड के छात्र मौजूद थे।
227 युवक-युवतियों ने कराया रजिस्टेशन
राष्ट्रीय युवा शिविर में बिहार से 10, त्रिपुरा से 13, अरुणाचल से 20, उड़ीसा से 10, पंजाब से 16, राजस्थान से 38, छत्तीसगढ़ से 19, कर्नाटक से 9, प बंगाल से 42, गुजरात से 10, द्वीप दमन से 3, मध्यप्रदेश से 18, उत्तरप्रदेश से 9, महाराष्ट्रा से 10 आदि राज्यों से कुल 227 युवक-युवतियों ने राष्ट्रीय युवा शिविर में पहुँचकर रजिस्टेशन कराया।

0 comments:
Post a Comment