loading...

अचरोल रैली में डॉ सुब्बाराव ने दिया सद्भावना एवम् भाईचारे का सन्देश

कस्बा स्थित राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विधालय में गांधी विचारक डॉ एस एन सुब्बाराव के नेतृत्व में चल रहे 10 दिवसीय राष्ट्रीय युवा योजना शिविर में शनिवार को शमशान में श्रम संस्कार कर स्वच्छता का सन्देश दिया। इस मोके पर डॉ सुब्बाराव ने कहा कि स्वच्छ तन में स्वच्छ मन का निवास होता है। साफ सफाई होने से बिमारियों का खतरा नही होगा। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य बनता है कि आपने आसपास की सफाई का ध्यान रखे ताकि देश को स्वच्छ बना सकते। युवाओं के बीच युवाओं के प्रेरणा स्रोत डॉ सुब्बाराव (भाईजी) कही भी श्रमदान में पीछे नही रहे। अक्सर देखने मे आता है कि संस्था या किसी कार्यालय का प्रमुख केवल आदेश देने में रहता है लेकिन इन सब से कही अलग 92 वर्षीय युवा डॉ सुब्बाराव स्वयं अपने हाथों से श्मशान के बीचों बीच पड़े कचरे के ढेरों में दबे पत्थरो को उठाकर ओर किनारे में उपयोग हेतु रख दिया। श्मशान में भी भारत माता की जय, तरुणाई की कामना सद्भावना-सद्भावना जैसे नारो के साथ जोश से भरे युवाओं ने गेती, कुदाल, ओर फावडियों से शमशान में ऊंचे नीचे रेत के टीले देखते ही देखते ही समतल और साफ सुथरा बना दिया।  देशभर से शिविर से आये युवाओं ने श्रम संस्कार का संदेश देने के लिए सेवा कार्य कर ग्रामीणों के सामने अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। इसके बाद प्रांतवार बैठकों का आयोजन किया गया जिसमे युवाओं से राज्य, राष्ट्र एवम् विश्व में आपका आदर्श क्या है, आपके राज्यों में कितने जिलों में राष्ट्रिय युवा योजना है, अकाल के समाधान के लिए लघु अवधि एवम् दीर्घ अवधि का क्या हल है, पीड़ित लोगों की सहायता किस प्रकार कर सकते है आदि प्रश्नों पर विचार मांगे जिससे युवाओं की बात सरकार तक पहुंचा सके। शिविर के संयोजक रामसहाय कांकरेलिया ने बताया कि शिविर में 17 राज्य जिसमे अरुणाचल, छत्तीसगढ़, दिल्ली, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, पंजाब, बिहार, उड़ीसा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान, गुजरात, दिल्ली, दीव दमन, केरल व हरियाणा से लगभग 350 प्रतिभागी शिविर में भाग लेकर ले रहे है।, शिविर संयोजक रामसहाय कांकरेलिया, हनुमान सहाय शर्मा नायला, महाराष्ट्र से नरेंद्र भाई, संजय राय, सुरेश राठी हरियाणा, धर्मेंद्र भाई, कमलेश मीना कुकस, सूरज शर्मा नायला, राधेश्याम बोंपला, देशबन्दु शर्मा, रामदयाल सेन बस्सी, रामकिशोर शर्मा नायला, बंशीधर शर्मा, स्काउट गाइड सीओ एलआर शर्मा, विष्णु शर्मा, सुरेश चंद सांगानेर, कमलेश मीना कूकस, नवयुवक मण्डल अध्यक्ष अशोक शर्मा, शंकरलाल शर्मा, कन्हैयालाल बोपला, ग्राम विकास अधिकारी चन्द्रप्रकाश मीना, कनिष्ठ लिपिक धर्मेन्द्र जाटावत, विकास शर्मा, पंचायत सहायक कैलाश चंद शर्मा, रामवतार पंवार, कमल शर्मा, वार्ड पंच कल्याण सहाय उदावत सहित सेकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।  
राष्ट्रीय युवा एकता शिविर के प्रतिभागी एकता और देश प्रेम का संदेश देने पहुचे अचरोल।
डॉ एस एन सुब्बाराव भाईजी के नेतृत्व में भानपुर कलां में चल रहे दस दिवसीय राष्ट्रीय युवा एकता शिविर के प्रतिभागी सोमवार को शाम अचरोल पहुच रैली के माध्यम से अचरोल वासियों को देश प्रेम अखंडता, भ्रष्टाचार, राष्ट्रीय एकता, भाईचारा का संदेश देने पहुचे। अचरोल के मुख्य मार्गो से निकलकर अम्बेडकर चौक पर सर्व धर्म प्रार्थना शिविर आयोजित किया गया। जिसमें सभी धर्मों की प्रार्थना की गई। तदोपरांत सभी राज्यों से आये प्रतिनिधियों ने अपने राज्यों की कला और संस्कृति पप्रस्तुत कर लोगों की तालिया बटोरी। इसके बाद भारत की संतान कार्यक्रम के द्वारा देश की।अंखडता को दर्शाया गया कि भिन्न भाषा भिन्न भेष फिर भी भारत अपना एक देश की अवधारणा है 18 भाषाएं होने के बावजूद हैम सब एक है।
इसके बाद सुब्बाराव जी ने एक दुलार देह हमारा प्यार हिंदुस्थान गाना गाया जिससे पूरा माहौल देहभक्ति पूर्ण हो गया सारे युवा जोश भर नारों से पूरा आसमान गुंजायमान कर दिया।
Share on Google Plus

About Hamara Samachar

Since the inception of the channel in 2005, it has been our vision to update our viewers with the latest news before anyone else and in it's truest form without any colour or bias.

0 comments:

Post a Comment