राजधानी जयपुर के (आमेर) स्थित पीली की तलाई में आबादी क्षेत्र में आए एक ब्लैक कोबरा सांप ने लोगों में हड़कंप मचा दिया। पीली की तलाई के एक मकान में ब्लैक कोबरा सांप घुस गया। कोबरा को देखते ही श्यामसुन्दर सैनी ने वन विभाग अधिकारी को फोन किया। मौके पर रक्षा एनजीओ की ओर से कर्मचारी पहुंचे। कर्मचारियों ने बड़ी मशक्कत करने के बाद ब्लैक कोबरा को काबू कर पकड़ा। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। रक्षा एनजीओ के कर्मचारियों ने ब्लैक कोबरा को दूर ले जाकर जंगल में छोड़ा। रक्षा एनजीओ के कर्मचारी लोकेश यादव ने बताया कि ब्लैक कोबरा सबसे जहरीले जानवरों में से एक है जिसकी पहचान थोड़ी पर भूरा कलर होना है। इसके साथ ही रक्षा कर्मचारियों ने लोगों से निवेदन भी किया है कि सांपों को मारे नहीं तुरन्त एनजीओ को फोन करें वह उन्हें पकड़ कर जंगल में सुरक्षित छोड़ देंगे
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)

0 comments:
Post a Comment