नरेना(निसं)! शिव शक्ति ट्रेडिंग कम्पनी के नये कार्यालय का विधायक निरमल कुमावत एवं तपस्वी जी आश्रम देवयानी सरोवर के महंत सालगराम दास महाराज ने भव्य शुभारंभ किया ! गणपति प्लाजा मे कार्यालय के शुभारंभ के समय विधायक निरमल कुमावत ने कहा कि इस प्रकार के नवाचार करने से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध होगें ओर युवाओं के आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त होगा ! इस अवसर पर शाकम्भरी माताजी के पुजारी पं जुगलकिशोर व्यास ने मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा अर्चना करवाई तथा विधायक कुमावत व सालगराम दास महाराज ने फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया ! शिव शक्ति कम्पनी के निदेशक आशीष गर्ग ने बताया कि इस कार्यालय मे एनसीडीएक्स, एमसीएक्स, इक्विटी, म्यूचुअल फंड इत्यादि का कार्य होगा ! चार्टेड एकाउंटेंट नितिन छाबड़ा ने बताया कि इंकमटैक्स रिटर्न, टैक्स कंसल्टेशन आदि सहित अन्य कार्य एक ही छत के नीचे सम्पादित किये जायेंगे ! इस अवसर पर सांभर पालिका अध्यक्ष विनोद सांभररिया, नरेना के उपसरपंच रामनारायण मालू,सांभर भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल टांक, जेम फाईनेंशियल के अमित जौहरी,मोतीलाल ओसवाल के अनिल खींची,विनोद कमोडिटी के सुशील शर्मा, कोटक सिक्योरिटी के पंकज गोयल मौजूद रहे ! निदेशक आशीष गर्ग ने सभी आगन्तुकों का आभार प्रकट किया ! सलग्न फोटो
शिव शक्ति ट्रेडिंग कम्पनी के नये कार्यालय का विधायक ने किया शुभारंभ

0 comments:
Post a Comment