बिश्नोई समाज के प्रतिभाशाली अधिकारीगण, शिक्षक व समाज सुधारकों ने जोधपुर संभाग व नागौर जिले में एक अनुकरणीय कदम उठाया है जिसका नाम है समराथल फाउंडेशन...
समराथल फाउंडेशन के मुखयालय विलहेश्वर टॉवर सुभाष नगर जोधपुर में डॉक्टर जैताराम विश्नोई परीक्षा नियंत्रक जेएनवीयू जोधपुर के निर्देशन में प्रोफेसर सुनीता लूँकड़ रसायन शास्त्र जेएनवीयू जोधपुर, प्रोफेसर प्रवीण गहलोत वनस्पति शास्त्र जेएनवीयू जोधपुर, प्रोफेसर नरेश कुमार अरोड़ा सेवानिवृत भौतिक शास्त्र व्याख्याता के बोर्ड द्वारा साक्षात्कार लिया गया जिसमें बच्चों का चयन पारदर्शी रूप से किया गया ये प्रक्रिया तीन दिन चली और सामाजिक आर्थिक स्तर को जांच कर बच्चों का कोटा ALLEN में नीट कोचिंग हेतु 20 प्रतिभाशाली व आर्थिक रूप से असक्षम विद्यार्थियों का चयन किया गया
इन क्षेत्रों में बिश्नोई समाज के वे विद्यार्थी जिनकी पारिवारिक स्थिति आर्थिक रूप से ठीक नहीं है लेकिन विद्यार्थी प्रतिभाशाली है तो समराथल फाउंडेशन अपने स्तर पर प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर कोर्डिनेटर पहुंच कर ऐसे बच्चों का चयन करता है जिनके कक्षा 12 वीं विज्ञान वर्ग में अच्छे अंक आ रहे हैं उन्हें आगे की नीट परीक्षा में चयन के लिए कोटा के नामी संस्थान में दाखिला करवा कर वहां उनके रहने की व्यवस्था करता है तथा उन्हें समराथल फाउंडेशन की निगरानी व निर्देशन में सफल होने के लिए उन्हे अच्छी तैयारी करवाई जाती है, वर्तमान सेशन 2019-20 की चयन प्रक्रिया में आज दिनांक 2 जून 2019 वार रविवार को ऐसे बीस विद्यार्थियों का चयन किया गया जिसमें समराथल फाउंडेशन के निम्न सम्मानित सदस्यों की उपस्तिथि में चयन प्रक्रिया संपन हुई जिनमें समराथल फाउंडेशन के अध्यक्ष NR बिशनोई DDA ऐम्स ,उपाध्यक्ष ओमप्रकाश विश्नोई आरएएस जेडीए जोधपुर , फाउंडेशन महासचिव डॉक्टर धर्मपाल विश्नोई, संगठन सचिव डॉक्टर महेश धायल, बाड़मेर ब्लॉक कोर्डिनेटर रघुनाथ खीचड़, अनिल उदाणी, प्रमोद जाणी, भजनलाल जांगू, ड्रा पुष्पेन्द्र, ड्रा तेजपाल राव, महिपाल जाणी जोधपुर, जयप्रकाश खिलेरी,रामरतन, स्वरूप राम, गोगाराम, सोमाराम इत्यादि लोग उपस्थित थे......

0 comments:
Post a Comment