5 जून बुधवार को पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई-दौसा द्वारा सरकारी अस्पताल में परिंदों के लिए परिंडा अभियान चलाया गया एबीवीपी के विभाग सह संयोजक शुभम शर्मा ने बताया कि एबीवीपी द्वारा आज सरकारी अस्पताल में 31 परिण्डे लगाए गए एवं उनमें नियमित पानी डालने का संकल्प लिया गया ।
कल्पना सीटी स्कैन के संचालक उपेंद्र दत्तात्रेय ने बताया कि यह अभियान हमेशा चालू रहेगा और दौसा नगर में लगभग 500 परिंडे लगाए जाएंगे ..।
इस दौरान चौकी प्रभारी रामफूल सैनी, हेमेन्द्र उपाध्याय, राजवीर यादव,राजेंद्र हरियाणा, डॉ नेहा चौधरी, डॉक्टर गोवर्धन सिंह राठौड़ आदि उपस्थित रहे।

0 comments:
Post a Comment