देहशोषण के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राष्ट्रीय अंसारी एकता संगठन की ओर से आज मंगलवार को पुलिस कमिश्नर जयपुर को ज्ञापन दिया गया।
ज्ञापन में बताया कि नौकरी देने के बहाने आगरा की एक युवती को निम्स के चैयरमेन बलबीर सिंह तोमर ने संस्थान में बुलाया। युवती को नौकरी पर रखा और कुछ दिनों बाद जरूरी मीटिंग के बहाने एक होटल में बुलाया। युवती होटल गई। वहां तोमर मौजूद था। तोमर ने युवती को पेय पदार्थ में नशीली दवा मिलाकर पिला दिया। इसके बाद युवती के साथ बलात्कार किया और वीडियो बना लिया। युवती को जब होश आया तो उसने तोमर को कहा कि वह इसकी शिकायत पुलिस को करेगी। तोमर ने युवती को वीडियो दिखाया और धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर दिया जाएगा।
इसते बाद तोमर ने युवती को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और होटलों में बुलाकर दुष्कर्म करने लगा। इसी दौरान तोमर के दो सहयोगियों बसंत सिंह और पंकज सिंह ने भी दुष्कर्म किया। युवती ने परेशान होकर नौकरी छोड़ दी और पुलिस थाना आमेर में मुकदमा दर्ज करवा दिया। मुकदमा दर्ज कराए छह माह से अधिक समय गुजर गया, लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई। इसके विपरीत पुलिस ने युवती को मुकदमा वापस लेने की भी धमकी दी। परेशान युवती ने इसी दरमियान अंसारी एकता संगठन से न्याय की गुहार की। संगठन के पदाधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आज पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन दिया।
संगठन की मांग है कि युवती को न्याय मिले और तीनों अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। आरोपी रसूखदार हैं। इसलिए कार्रवाई नहीं हो रही। संगठन मांग करता है कि युवती को सुरक्षा भी प्रदान की जाए,क्योंकि युवती को लगातार धमकियाँ मिल रही हैं। इस दौरान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नसीम अंसारी, उपाध्यक्ष शाहनवाज अंसारी, महासचिव दिलनवाज अंसारी, सचिव अब्दुल सलीम अंसारी, नशा मुक्ति जागरुकता अभियान के शेख खलील, समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव आरिफ हाशमी, सामाजिक कार्यकर्ता हीना खान सहित संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
संपादक महोदय आपसे अनुरोध है कि सच की इस लड़ाई में आप हमारा सहयोग करें। धन्यवाद
आपका
राष्ट्रीय अंसारी एकता संगठन, जयपुर
नसीम अंसारी प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान

0 comments:
Post a Comment