loading...

अवैध बजरी के परिवहन पर नही लग रही लगाम पुलिस ने कार्यवाही के दौरान दो डम्पर किए जब्त, परिवहन विभाग ने लगाया दो वाहनो पर 67 हजार 5 सौ का जुर्माना














नावां सिटी।कमलेश पारीक। क्षेत्र में लगातार बजरी का अवैध खनन हो रहा है, इसकी रोकथाम के लिए सरकारी अमले द्वारा प्रयास भी किए जा रहे है फिर भी बजरी का अवैध परिवहन नही रूक रहा। अवैध रूप से हो रहे बजरी के परिवहन को रोकने के लिए पुलिस, परिवहन व खनन विभाग के अधिकारीयो ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए दो डम्परो को जब्त किया और जुर्माना राशी जब्त की। पुलिस अधिकारीयो से मिली जानकारी के अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य के निर्देशन में थानाधिकारी दशरथ सिंह ने अवैध बजरी का परिवहन करने वाले वाहनो पर लगाम लगाने के लिए रात्री में कार्यवाही की। पुलिस दल ने नावां क्षेत्र से अवैध रूप से बजरी का परिवहन करते हुए पाए जाने पर डम्पर संख्या आरजे 37 जीए 6615 को चालक पप्पू राम पुत्र नानूराम निवासी सिनोदिया जिला अजमेर व डम्पर संख्या आरजे 37 जीए 6645 को चालक मांगीराम पुत्र श्योराम निवासी सिनोदिया के साथ ग्राम गोविन्दी के समीप पकडा। दोनो डम्परो में अवैध रूप से ओवर लोड बजरी भरी हुई थी। पुलिस ने दोनो वाहनो को थाने पहुचाया। परिवहन निरिक्षक मनोज सिंघल ने बताया कि दोनो वाहन ओवर लोड पाए गये। वाहन संख्या आरजे 37 जीए 6615 में 26 टन ओवर लोड पाए जाने पर 31 हजार 5 सौ रूपये का जुर्माना  लगाया वही वाहन संख्या आरजे 37 जीए 6645 में 29 टन ओवर लोड बजरी भरी होने के कारण 36 हजार रूपये की राशी का जुर्माना लगाया गया।
फोटो- 1 अवैध रूप से बजरी का परिवहन करने वाले वाहनो को जब्त करने की कार्यवाही करते अधिकारी
Share on Google Plus

About Hamara Samachar

Since the inception of the channel in 2005, it has been our vision to update our viewers with the latest news before anyone else and in it's truest form without any colour or bias.

0 comments:

Post a Comment