आमेर में पहली बरसात में ही बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है। एक गाय की बिजली के खंभे के चिपकने से हुई मौत।आमेर के पीली की तलाई का मामला सामने आया है जहां पर पहली बरसात में बिजली विभाग की लापरवाही कारण एक गाय अपने जीवन गवा बैठी। पीली की तलाई में पानी की टंकी के सामने बनी कॉलोनी में खंभे में बरसात के कारण अचानक करंट आने से एक गाय चिपक गई साथ ही दूसरी गाय बचकर भाग निकली। मौके पर लोगों ने देखा तो तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी। जब तक पावर कट हुआ तब तक गाय मर चुकी थी। स्थानीय निवासी पंकज सोनी ने बताया कि 12 तारीख को भी इस खंभे में करंट आया था जिसकी हमने रिपोर्ट करवाई थी ।मौके पर कर्मचारी आये भी थे।लेकिन आज बरसात के कारण दोबारा से इस खंभे में करंट आया जिसमें एक गाय चिपक कर मर गयी। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई ।लोगो में बिजली विभाग की ऐसी लापरवाही पर रोष व्याप्तहै।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)

0 comments:
Post a Comment