अजमेर
(दिलीप तम्बोली) । नसीराबाद के निकटवर्ती बेवंजा ग्राम में महिला को डायन बताकर मारपीट का मामला सामने आया है। महिला के साथ अभद्रता और मारपीट होते देख उसे बचाने आई दूसरी महिला पर भी लोगों ने हमला कर दिया। उसके शरीर पर नुकीले चाकू से चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बेवंजा ग्राम की महिला ने सदर थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि वह अपनी मौसी के साथ खाना खा रही थी। इसी दौरान गांव के सांवरा, पप्पू, महावीर और मानी देवी घर में घुस गए। उन्होंने उसकी मौसी के साथ बेरहमी से मारपीट शुरु कर दी। उन्होंने महिला को जमीन पर पटक कर डंडों, लात-घूंसों से पीटा।
कपड़े फाड़े, आंख-नांक में मिर्ची
पुलिस रिपोर्ट में बताया गया कि आरोपितों ने महिला के कपड़े फाड़ दिए। साथ ही उसके आंख-नांक और शरीर के विशेष अंगों में भी जबरन मिर्ची डाल दी। इस दौरान बीच बचाव करने गई महिला पर भी आरोपितों ने चाकू से हमला कर दिया। उनकी चीख पुकार सुनकर गांव के कुछ लोग मौके पर पहुंचे।

जान से मारने की धमकी
महिला ने बताया कि गांव के कुछ प्रभावशाली लोगों ने भी उनके साथ आकर मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी देकर तुरन्त गांव छोडऩे को कहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला ने बताया कि गांव के कुछ प्रभावशाली लोगों ने भी उनके साथ आकर मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी देकर तुरन्त गांव छोडऩे को कहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नहीं खत्म हुई डायन प्रथा
केंद्र और राज्य सरकार के स्तर पर डायन प्रथा को खत्म करने के लिए कितने ही कानून बना दिए गए हैं, लेकिन इसका खात्मा नहीं हुआ है। गाहे-बगाहे राजस्थान सहित देश के विभिन्न राज्यों में महिलाओं को डायन बताने और अत्याचार के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पुलिस ऐसे मामलों में ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है।

0 comments:
Post a Comment