चौमूं। भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर एवं देहात मण्डल चौमूँ के कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक रामलाल शर्मा के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन ग्राम हाड़ौता में किया गया। जिसमें 457 युवाओं ने रक्तदान किया। रक्तदान में दुसाद ब्लड बैंक, बराला हॉस्पिटल ब्लड बैंक, सोनी हॉस्पिटल ब्लड बैंक, स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक के डॉक्टरों की टीम ने सहयोग किया। पूर्व विधायक तेजपाल यादव के निधन के कारण विधायक रामलाल शर्मा ने प्रातः ही जन्मदिवस के समस्त कार्यक्रम निरस्त कर दिये तथा रक्तदान शिविर व वृक्षारोपण अभियान का कार्यक्रम ही रखा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से माला तथा साफा पहनने से इंकार कर दिया तथा सादा तरीक से ही जन्मदिवस मनाया। विधायक रामलाल शर्मा ने क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण किया तथा युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण करने का आह्वान किया। युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों में उनके अगले जन्मदिवस तक 46000 पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। जिसका शुभारम्भ उनके जन्मदिवस पर कार्यकर्ताओं को 4600 पौधे वितरित कर किया गया। रक्तदान शिविर में आमेर विधायक सतीश पूनिया, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री देवायुष सिंह, भाजपा जिला महामंत्री जितेन्द्र शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गौरव यादव ने भी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।
विधायक रामलाल शर्मा के जन्मदिवस पर 457 युवाओं ने किया रक्तदानआगामी 1 वर्ष में 46000 पेड़ लगाने का लक्ष्य, जिसका शुभारम्भ 4600 पौधे वितरित कर किया।20 जून, 2019
चौमूं। भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर एवं देहात मण्डल चौमूँ के कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक रामलाल शर्मा के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन ग्राम हाड़ौता में किया गया। जिसमें 457 युवाओं ने रक्तदान किया। रक्तदान में दुसाद ब्लड बैंक, बराला हॉस्पिटल ब्लड बैंक, सोनी हॉस्पिटल ब्लड बैंक, स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक के डॉक्टरों की टीम ने सहयोग किया। पूर्व विधायक तेजपाल यादव के निधन के कारण विधायक रामलाल शर्मा ने प्रातः ही जन्मदिवस के समस्त कार्यक्रम निरस्त कर दिये तथा रक्तदान शिविर व वृक्षारोपण अभियान का कार्यक्रम ही रखा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से माला तथा साफा पहनने से इंकार कर दिया तथा सादा तरीक से ही जन्मदिवस मनाया। विधायक रामलाल शर्मा ने क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण किया तथा युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण करने का आह्वान किया। युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों में उनके अगले जन्मदिवस तक 46000 पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। जिसका शुभारम्भ उनके जन्मदिवस पर कार्यकर्ताओं को 4600 पौधे वितरित कर किया गया। रक्तदान शिविर में आमेर विधायक सतीश पूनिया, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री देवायुष सिंह, भाजपा जिला महामंत्री जितेन्द्र शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गौरव यादव ने भी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।
0 comments:
Post a Comment