जयपुर 24 जून 2019 पिंकसिटी की गुफ़्तगू की मासिक परिचर्चा में आज धर्मनिरपेक्षता के मूल्य पर चर्चा का आयोजन किया गया व इसके उपरांत ईद मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए "पिंकसिटी की गुफ़्तगू" की संचालन समिति के सदस्य बसन्त हरियाणा ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि परिचर्चा व ईद मिलन समारोह का आयोजन जालूपुरा स्थित B 16 विधायक निवास में किया गया। परिचर्चा के मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार सुधांश मिश्र ने धर्मनिरपेक्षता के मूल्य पर अपने विचार अंतरष्ट्रीय परिपेक्ष में रखते हुए यूरोप व भारत के संदर्भ में अंतर बताते हुए कहा कि यूरोप में धर्म व राज्य का कोई सम्बन्ध नही है दूसरी और भारत मे राज्य द्वारा सभी धर्मों के प्रति समभाव की नीति है। परिचर्चा के उपरांत ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता व रंगकर्मी मौजूद थे।इस अवसर पर सभी ने साम्प्रदायिक सद्भाव व भाईचारा बनाने पर जोर देते हुए कहा कि हमे सभी धर्मो के त्यौहार मिलजुल कर बनाने चाहिए व सभी धर्म व जाति के लोगो से निरन्तर संवाद कायम रखना चाहिए, इस अवसर पर जमाते इस्लामी हिन्द के प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर इक़बाल सिद्धकी ने ईद के त्यौहार के महत्व पर प्रकाश डाला। आज के कार्यक्रम में मुख्य तौर पर गांधीवादी नेता सवाई सिंह, कम्युनिस्ट नेता सुमित्रा चौपड़ा, सेवानिवृत्त न्यायाधीश राहुल टेकचंद, शिक्षाविद्ध प्रोफेसर हसन,पी यू सी एल के कपिल सांखला, राजस्थान नागरिक मंच के अनिल गोस्वामी,भूरे सिंह, एन एफ आई डब्ल्यू की राजकुमारी डोगरा, जनवादी लेखक संघ के सन्दीप मील,संवैधानिक अधिकार संगठन के दीपचंद माली, धर्मेंद्र तामडिया सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुख व्यक्ति जिनमे प्रमुख मोहन बैरवा, पवन देव,प्यारेलाल शकुन, लतीफ आरको, विनोद यादव, राजेश ब्याल, सौरभ पचारिया, बद्रीप्रसाद, शकील जयपुरी, आजम खान, शाने भाई, अरविंद दरौता प्रमुख थे। कार्यकम के अंत मे परिचर्चा संयोजक विजय स्वामी ने धन्यवाद ज्ञापित किया व सामाजिक कार्यकर्ता खेमराज चौधरी व बलविंदर कौर को श्रद्धांजलि प्रदान की
भवदीय
बसन्त हरियाणा
सदस्य संचालन समिति
पिंकसिटी की गुफ़्तगू
9887767688

0 comments:
Post a Comment