सायला । निकटवर्ती रूपावाड़ी मोड़ पर बाइक व लोडेड ट्रेलर की भिड़ंत में दो की मौत व एक गंभीर घायल हो गया। पुलिस द्वारा प्राप्त सूचना के अनुसार नागाराम पुत्र खुबाराम उम्र 30 निवासी तालियाणा, रमेश कुमार पुत्र भबूताराम उम्र 15 वर्ष निवासी सायला की मौके पर ही मौत हो गयी । वही कैलाश कुमार पुत्र गमाराम निवासी तालियाणा उम्र 20 वर्ष गम्भीर घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि जिन दोनों की मौके पर ही मौत हो गई वे जीजा साले थे। वही सूचना मिलने पर सायला पुलिस मौके पर पहुची ओर निजी वाहन से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद आगे रेफर किया गया। वही इस मोके पर तहसीलदार ने मोके का जायजा लिया तथा पीड़ित परिवार को शांतवना दी गई।
15वर्ष पूर्व गुजरे थे इनके पिताजी -
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना में मृतक नागाराम के पिताजी खुबाराम लगभग 15 वर्ष पूर्व ही चल बचे थे। वही इनके एक छोटा भाई भी है। अब पूरे परिवार की जिम्मेदारी इनकी विधवा माँ व छोटे भाई के ऊपर है।
एक वर्ष पूर्व हुई थी शादी -
दुर्घटना में मृतक नागाराम की एक वर्ष पूर्व सायला में शादी हुई थी। अभी तक इनके कोई संतान नही है।
बीपीएल श्रेणी से है परिवार -
लगभग 15 वर्ष पूर्व खुबाराम के चले जाने के बाद इनके परिवार की स्थिति दयनीय हो गयी थी। घर मे कमाने वाला कोई नही था। अपने दो बच्चों का पालन-पोषण करने के लिए नागाराम की माताजी मेहनत मजदूरी करके अपना गुजारा करती थी। वही अब नागाराम की शादी होने के बाद घर मे खुशियां छाई हुई थी। जो शुक्रवार को अचानक मातम में बदल गयी।
कमाने वाला नही कोई -
मृतक नागाराम के परिवार में कमाने वाला यह एकमात्र सहारा था। लेकिन दुर्घटना में इनकी मृत्यु हो जाने के बाद अब परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल -
मृतक नागाराम के पिताजी 15 वर्ष पूर्व ही चल बचे थे। जिसका गम परिवार भुला भी नही पाया था कि शुक्रवार का दिन परिवार के लिए फिर मातम लेकर आया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में शौक की लहर छा गयी। वही परिवार का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
0 comments:
Post a Comment