कस्बे में राष्ट्रिय युवा योजना के तहत 8 जून से आयोजित होने वाले राष्ट्रीय युवा शिविर की तैयारियों को लेकर अंतिम रूप दिया जा रहा है। शिविर को लेकर जिला कलेक्टर के आदेशानुसार ग्राम पंचायत द्वारा गुरुवार को राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विधालय के कमरों, परिसर एवम् शौचालय की साफ सफाई की गई। सरपंच रामसहाय कांकरेलिया ने बताया कि कस्बे में 8 जून से 17 जून तक आयोजित होने वाले राष्ट्रिय युवा शिविर की तैयारियों को लेकर अंतिम रूप दिया जा रहा है जिसके तहत गुरुवार को स्कूल परिसर एवम् स्कुल गेट के सामने सफाई, कमरों में लाईट की व्यवस्था, पानी एवम् भोजन की व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नांगल तुलसीदास ग्राम विकास अधिकारी चंद्रप्रकाश मीना, कनिष्ठ लिपिक धर्मेन्द्र जाटावत, स्काउट गाइड सीओ एल. आर. शर्मा, पंचायत सहायक कैलाशचन्द शर्मा, रामवतार पंवार, वार्डपंच कल्याण सहाय उदावत, विशाल गुप्ता, कमलेश जाटावत आदि तैयारियों को लेकर अंतिम रूप देने में लगे हुए है।
Home / EDUCATION /
LOCAL NEWS /
POLITICS
/ राष्ट्रिय युवा योजना कार्यक्रम का कल से शुभारम्भ _ भानपुर कलां में आयोजित होगा दस दिवसीय शिविर
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)

0 comments:
Post a Comment