हमारा समाचार
मनोहरपुर। निसं। कस्बे के दादूदयाल आश्रम में लक्षमणदास महाराज के सानिध्य एवं यज्ञाचार्य पंडित राकेश मुद्गल की देखरेख में चल रहे 9 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ में महाराज एवं यजमानों द्वारा आहुतियां दी गई। अशोक व्यास ने बताया कि ब्रह्म पंडित जयराम शर्मा ने सभी देवी- देवताओं का आह्वान किया। इसके पश्चात आचार्य पंडित राकेश मुदगल के निर्देश में यजमानों के जोड़ों ने आहुतियां दी। ग्रामीणों ने यज्ञ मंडप के चारों ओर परिक्रमा लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। प्रधान कुंड पर लक्ष्मणदास महाराज व सामाजिक कार्यकर्ता संपूर्णानंद शर्मा ने आहुतियां दी। इधर विधिवत रामध्वनि शुरू हुई। महाराज लक्ष्मण दास ने कहा कि यज्ञ से वातावरण शुद्ध होने के साथ ही नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है। हवन एवं यज्ञ तन और मन की शुद्धि के लिए लाभदायक है। उन्होंने लोगों से यज्ञ का लाभ उठाने को कहा। इस मौके पर सुरेंद्र व्यास, डॉ राकेश भट्ट, महिपाल सिंह गुर्जर, राकेश मिश्रा, रजत मुदगल, नवल बुटोल, विनोद शर्मा, राजेश शर्मा, मेडिकल टीम में डॉ अजय पंच, नवल असवाल, सहित बड़ी सँख्या में भक्तगण मोजूद थे।
झूले का उठाया लुफ्त- श्रीराम महायज्ञ स्थल पर श्रदालुओं के आने-जाने से मेले जैसा माहौल रहा। बच्चो के लिए झूले लगाए। बच्चों ने झूलकर झूले का आनंद लिया।
0 comments:
Post a Comment