बोिरंग बंद पड़े रहने से व्यापारियों को हो रही थी भारी परेशानी
हमारा समाचार
जाहोता। निसं। क्षेत्र के जयपुर-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बांडी नदी बस स्टैण्ड के सरपंच कॉम्पलेक्स के पास लगा बोरिंग कुछ समय से बंद पड़ा रहने से व्यापारियों को पानी की समस्या से झूझना पड़ रहा था। जिस पर ग्रामीणों ने आमेर सरपंच परिषद पूर्व अध्यक्ष पप्पुलाल सैनी के नेतृत्व में जलदाय विभाग के कर्मचारियों पानी की समस्या से अवगत कराया। जिस पर जलदाय विभाग के कर्मचारियों ने तुरंत बोरिंग कर्मचारियों को मौके पर भेजकर बोरिंग मशीन की सहायता से बोरिंग की गहराई बढ़ाई। जिससे अब फिर भी व्यापारियों को गर्मी के मौसम में जल सुविधा का लाभ मिल सकेगा।
0 comments:
Post a Comment