loading...

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में हजारों लोगों ने किये योग व प्राणायाम





























जेताराम परिहार ,  जालोर। पाँचवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के तहत शुक्रवार को प्रातः सम्पूर्ण जिले में योग एवं आसन तथा प्राणायाम के कार्यक्रम सम्पन्न हुए वही  जिला मुख्यालय पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन जालोर स्टेडियम में किया गया जहाँ पर सभी आयु वर्ग के हजारों लोगों ने योग एवं प्राणायाम कर योग दिवस के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रर्दशित करते हुए स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता दिखाई।  
पाँचवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग, जिला प्रमुख डॉ. वन्नेसिंह गोहिल, जिला कलक्टर महेन्द्र सोनी एवं जिला पुलिस अधीक्षक केसरसिंह शेखावत की उपस्थिति में गुरूवार को जालोर स्टेडियम में प्रातः 7 बजे निर्धारित समय पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारभ्भ हुआ जिसमे सर्वप्रथम प्रार्थना के बाद सदिलज, चालन क्रियाएँ व शिथिलीकरण के अभ्यास के तहत ग्रीवा चालन के तत्पश्चात् खडे़ एवं बैठकर तथा सोते हुए किये जाने वाले विभिन्न योगासनों के बाद कपाल भाति, प्राणायाम एवं ध्यान आदि करवाया गया वही संकल्प एवं अन्त में शांति पाठ के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
पतंजलि के मुख्य प्रशिक्षक मानाराम चौधरी ने मुख्य मंच से वही दाहिनी तरफ जिला प्रभारी शैतान सिंह ने योग के कार्यक्रम करवाये जबकि वैद्य श्री राम शर्मा एवं अम्बिका प्रसाद तिवारी ने योग के साथ इनसे होने वाले मानसिक व शारीरिक लाभों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया।  निर्धारित 45 मिनिट  तक चले जिला स्तरीय योग कार्यक्रम में जालोर नगर के प्रमुख सजग नागरिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, महिलाओं, पुलिस दल के जवानों, एनसीसी के छात्र, नर्सिंग प्रशिक्षु एवं स्कूली छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। 
जिला स्तरीय कार्यक्रम में राज्य पशुपालक कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष भूपेन्द्र देवासी, अतिरिक्त जिला कलक्टर छगनलाल गोयल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश नरेन्द्रसिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार, जालोर उपखण्ड अधिकारी चम्पालाल जीनगर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्रपालसिंह, सेवानिवृत्त आर.ए.एस. अधिकारी मानाराम पटेल, जालोर तहसीलदार हरीसिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रविन्द्रसिंह बालावत, जिला परिषद सदस्य मंगलसिंह सिराणा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. विश्नोई, नगर परिषद के  आयुक्त महिपालसिंह, प्रतिपक्ष नेता मिश्रीमल गहलोत, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियन्ता शांतिलाल सुथार, आयुर्वेद विभाग के उप निदेशक डॉ. अनिल शर्मा, जिला रसद अधिकारी ललूराम मीना, अधिवक्ता सरदार खॉ खोखर, गोपालसिंह राजपुरोहित, जालोर विकास समिति के सचिव मोहन पाराशर एवं पार्षद अम्बालाल व्यास तथा सहित अनेक सीनियर सिटीजन एवं गणमान्य नागरिक  तथा माता-बहिनें उपस्थित थी। 
कार्यक्रम में जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, आयुर्वेद विभाग, चिकित्सा विभाग, शिक्षा विभाग, जालोर नगरपरिषद, न्यायिक सेवा संघ, नेहरू युवा केन्द्र, स्काऊट व गाईड, आर्य वीर दल, एनसीसी, पतंजलि योगपीठ एवं केन्द्रीय विद्यालय सहित विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं तथा बैकर्स आदि का सहयोग रहा वही जालोर नगर की विभिन्न राजकीय व गैर राजकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।
                           ---000---
बैकर्स पात्र व्यक्तियों को प्राथमिकता के आधार पर ऋण मुहैया करवायें- कलक्टर
जिला स्तरीय साख समिति एवं समीक्षा समिति की बैठक सम्पन्न
जालोर 21 जून। जिला कलक्टर महेन्द्र सोनी ने कहा कि बैंकर्स जनकल्याणकारी योजनाओं में पात्र व्यक्तियों को प्राथमिकता के आधार पर ऋण मुहैया करवायें साथ ही अभी से ही गत वर्ष के लम्बित आवेदन पत्र एवं चालू वित्तीय वर्ष के स्वीकृत ऋण आवेदन पत्रों का निस्तारण करते हुए जरूरतमंद लोगों को लाभाविन्त करें। 
     जिला कलक्टर सोनी शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में जिला स्तरीय साख समिति एवं समीक्षा समिति की बैठक में उपस्थित बैकर्स को सम्बोधित कर रहे थे। उन्हांने बैठक के प्रारभ्भ में जिला मार्गदर्शी बैंक अधिकारी आर..के. भवरावत को सख्त शब्दों में कहा कि वे बैठक की गंभीरता को समझते हुए पूर्व तैयारी के साथ ही आंकडों की सत्यता को जाँचते हुए इन्हें बैठक की कार्य सूची में शामिल करें। उन्होंने कहा कि मार्गदर्शी बैक अधिकारी वांछित लक्ष्य अर्जित नहीं करने वाले एवं समय पर सूचना नहीं देने वाले बैकर्स के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करें। उन्होंने बैठक में वित्तीय साक्षरता शिविरों का आयोजन निर्धारित समय पर करने तथा शिविरों में ग्रामीणजनों को एटीएम से होने वाली धोखाधडी के सम्बन्ध में जागरूक करें ताकि बैंक खाता धारक इस प्रकार की होने वाली जालसाजी से बच सकें। 
उन्होंने उपस्थित बैंकर्स से कहा कि वे सामाजिक सुरक्षा योजनाओं एवं जन कल्याणकारी योजनाओं यथा प्रधानमंत्री बीमा योजनाओं एवं मुद्रा योजनाओं आदि की जानकारी का अधिकाधिक प्रचार प्रसार करते हुए लोगों को लाभाविन्त करें। 
बैठक में जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में कृषकों को खराब फसलों का मुहावजा एवं कृषि आदान का बकाया अनुदान का भुगतान करने तथा वित्तीय साक्षरता शिविरों को निर्धारित समय में सफलता पूर्वक आयोजित करने की आवश्यकता जताई। 
 बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक के सहायक महाप्रबन्धक उमेश शर्मा ने 31 मार्च तक की प्रगति की समीक्षा के तहत उपस्थित बैंकर्स से कहा कि वे आत्म मंथन करें तथा भविष्य में वांछित प्रगति की दिशा में कार्य करें। उन्होनें कहा कि वित्तीय साक्षरता शिविर के तहत इस वर्ष का विषय किसान पर केन्द्रित रहेगा इसलिए किसानों से सम्बन्धित अधिकाधिक जानकारी दें। उन्होंने अग्रणी बैंक अधिकारी को कार्य में सक्रियता लाने के भी निर्देश दिएं। बैठक में नाबार्ड के जिला विकास प्रबन्धक जितेन्द्र कुमार मीना एवं एसबीआई जोधपुर के सहायक प्रबन्धक राजेन्द्र कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त कियें। बैठक में मार्गदर्शी बैक अधिकारी आर.के. भवरावत ने 31 मार्च 2019 तक विभिन्न बैकों द्वारा प्राप्त की प्रगति की जानकारी दी। उक्त बैठक के साथ ही आरसेटी की जिला स्तरीय समिति की भी बैठक सम्पन्न हुई। 
       बैठक में एन.यू.एल.एम. शहरी व ग्रामीण पोप योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, भामाशाह रोजगार योजना एवं प्रधान मंत्री बीमा योजना आदि की भी समीक्षा की गई । इस अवसर पर आरएमजीबी के प्रबन्धक जी.डी. शुक्ला सहित विभिन्न बैंकों के प्रबन्धक एवं प्रतिनिधि उपस्थित थें। 
                            ----000---
किसान सम्मान निधि योजना में 92 हजार से अधिक किसानों ने करवाया पंजीयन
जालोर 21 जून। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले में स्थित ई-मित्रों से अब तक 92 हजार 12 पात्र किसानों ने ही ऑन लाईन पंजीयन करवाया है वही 30 जून तक ऑनलाइन पंजीयन करवाना होगा तथा पंजीयन करवाने वाले किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रूपयों की राशि तीन किश्तों में उनके बैक खातों में सीधे जमा होगी। 
  जिला कलक्टर (भू.अभिलेख) महेन्द्र सोनी ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 2 हैक्टेयर से अधिक भूमिधारक कृषक योजना में लाभाविन्त हो सकेगें जिन्हें अपने नजदीकी ई-मित्र पर जाकर ऑन लाईन पंजीकरण करवाना होगा तथा 30 जून के बाद पंजीकरण नही करवानें वाले किसानों को योजना का लाभ नही मिल पायेगा। उन्होनें बताया कि 21 जून को प्राप्त ऑन लाईन रिपोर्ट के आधार पर आहोर तहसील क्षेत्र में 17 हजार 361 किसानों ने अपना पंजीकरण करवाया वही चितलवाना तहसील में 8 हजार 24 किसान, जसवन्तपुरा में 5 हजार 258 किसान, जालोर में 7 हजार 996 किसान, बागोडा में 10 हजार 136 किसान, भीनमाल में 5 हजार 581, रानीवाडा में 11 हजार 529, सांचौर में 16 हजार 986 एवं सायला तहसील क्षेत्र में 9 हजार 141 किसानों ने अपना पंजीयन करवाया है। 
उन्होंने जिले के सभी उपखण्ड अधिकारियों, विकास अधिकारियों एवं तहसीलदारों को योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करनें एवं अधिकाधिक पात्र कृषकों से आवेदन करवाने के लिए समस्त पटवारियों, भू.अभिलेख निरीक्षकों एवं ग्राम विकास अधिकारियों को पाबन्द करने के लिए निर्देशित किया है। 
                            ---000---- 
जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक स्थगित
जालोर, 21 जून। जिला परिषद की 25 जून को होने वाली साधारण सभा की बैठक स्थगित की गई हैं। 


जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि जिला परिषद की साधारण सभा 25 जून मंगलवार को आयोजित की जानी थी जिसे पंचायतीराज संस्थाओं के उप चुनाव की आदर्श आचरण संहिता लागू होने के कारण स्थगित किया गया हैं।
Share on Google Plus

About Hamara Samachar

Since the inception of the channel in 2005, it has been our vision to update our viewers with the latest news before anyone else and in it's truest form without any colour or bias.

0 comments:

Post a Comment