चौमूं। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी की पार्थिव देह को जयपुर से सीकर ले जाते समय भारतीय जनता पार्टी नगर एवं देहात मण्डल, चौमूँ के कार्यकर्ताओं द्वारा उनकी पार्थिव देह पर पुष्पांजली अर्पित कर श्रद्धांजली दी गई। विधानसभा क्षेत्र चौमूँ के कार्यकर्ताओं का श्रद्धांजली कार्यक्रम चार स्थानों पर रखा गया। जयपुर से सीकर जाते समय ग्राम जैतपुरा, राघव स्कूल के सामने बाईपास, गोविन्दगढ़ तथा ग्राम ढोढ़सर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किये। क्षेत्रीय विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि मदन लाल जी के निधन से प्रदेश भाजपा को अपूरणीय क्षति हुई है। श्री सैनी बेहद सहज सरल स्वभाव के धनी थे एवं हम सब उनकी सादगी को हमेशा याद रखेंगे। मैं उनके निधन पर गहरी संवेदनायें व्यक्त करता हूँ। इस अवसर पर नगर मण्डल अध्यक्ष बजरंग लाल सोनी, गोविन्दगढ़ मण्डल अध्यक्ष सरदार जाखड़, बांसा मण्डल अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल, नगरपालिका अध्यक्ष अर्चना कुमावत, उपाध्यक्ष रमेश टोडावता, नगरपालिका पूर्व अध्यक्ष आशीष दुसाद, पूर्व उपाध्यक्ष कालूराम जाट, गोविन्दगढ़ सरपंच गोपाल डेनवाल, धोबलाई सरपंच रमेश शर्मा, सिंगोद खुर्द सरपंच त्रिलोक लोछिब, भाजपा देहात मण्डल उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, नगर महामंत्री महेश सेरावत, संदीप शर्मा, राजेश बारी, पार्षद श्याम कर्मवीर, गजेन्द्र यादव, कुन्दन सिंह शेखावत, धर्मेन्द्र बंजारा, अनिल मीणा, प्रहलाद टेलर, बलदेव टांक, राहुल शर्मा, मनोज अग्रवाल, अर्जुन यादव पं.स.स., गुलाब लाम्बा, भागीरथ यादव, दूलाराम यादव, हनुमान सिंगोदिया, गोपीराम यादव, किशोर गंगवाल, डॉ. जितेन्द्र कुमावत, मुकेश फड्या, रामरतन मुनीम, गजानन्द कुमावत, भगवान सहाय फौजी, मोहन लाल बुनकर, मोहन लाल सिरस्वा, रफीक नागौरी, डॉ. सीताराम, एन.आर. गौरा, गजानन्द पंचौली, रामकरण कुमावत, मुकेश चौपड़ा, बाबूलाल गुर्जर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Home / BREAKING NEWS /
POLITICS
/ मदन लाल सैनी की पार्थिव देह पर पुष्पांजली अर्पित कर श्रद्धांजली दी
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
0 comments:
Post a Comment