फुलेरा न्यूज :- कस्बे के न्यू कालोनी स्कूल फिल्ड मैदान के पास स्थित श्रीसंकट मोचन हनुमान मन्दिर का 50वां महोत्सव का समापन शनिवार प्रात: 9.15 बजे श्रीराम मारूति पंचकुण्डीय यज्ञ किया गया उसके पश्चात सांय 4.15 बजे महाआरती की गई के साथ समापन हुआ। श्रीराम मारूति पंचकुण्डीय यज्ञ के दौरान पं. आशुतोष देवज्ञ व ओमप्रकाश शर्मा के साथ अनेको धार्मिक बन्धुओं के द्वारा पूर्णाहुति दी गई। गौरतलब है कि पांच दिवसीय स्वर्ण जयन्ती उत्सव का आयोजन पं. रामचरण देवज्ञ (जय-जय महाराज) के सानिध्य में किया गया, जिसके अन्तर्गत महोत्सव का शुभारम्भ मंगलवार 18 जून को वैदिक वांग्मयी परम्परानुसार श्री पोषणेश्वर महादेव एंव श्रीहनुमान जी महाराज का महाभिषेक एंव भव्य श्रंगार के साथ किया गया, वही समापन मौके पर शनिवार प्रात: 9.15 बजे श्रीराम मारूति पंचकुण्डीय यज्ञ, सांय 4.15 बजे महाआरती, सांय 6.15 बजे भाव स्वरांजलि भजन संध्या के साथ-साथ महाप्रसादी का आयोजन भी किया गया। पं. आशुतोष दैवज्ञ ने बताया कि श्री संकटमोचन हनुमान मन्दिर में प्रतिवर्ष इस प्रकार का धार्मिक आयोजन किया जाता है।
स्वर्ण जयन्ती महोत्सव के समापन पर हुआ पंचकुण्डीय यज्ञ

0 comments:
Post a Comment