कस्बे के समीपवर्ती क्षेत्र खंडेल में विधानसभा चुनावों से पहले खंडेल से अमीपुरा को जाने वाली सड़क का उद्घाटन 3 अक्टूम्बर को विधायक निर्मल कुमावत ने किया था जिसमे खंडेल से अमीपुरा की दूरी 2.10 किमी की सड़क स्वीकृत की गई थी जिसकी राशि 500000 लाख के बजट द्वारा स्वीकृत हुई थी जो कि सड़क अभी तक नही बन पाई है सरपंच रामलाल कंसवा ने बताया कि सड़क का उद्घाटन करने के बाद यंहा पर कोई भी सड़क का कार्य शुरू नही हुआ जो कि बरसात के दिनों में ये रास्ता बिलकुल बन्द हो जाता है जिससे दोनों गांवों के लोगो को बहुत मुश्किलें उठानी पड़ती है ये दोनों गांवों को मिलाने वाली मुख्य सड़क है जिसका उद्घाटन करने के बाद सरपंच ने विधायक निर्मल कुमावत को कई बार इसके बारे में अवगत कराया है पर अभी तक कोई सूझबूझ नही ले रहा है इस पर ग्रामीणों ने सड़क को जल्द बनवाने की मांग की है
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)

0 comments:
Post a Comment