सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के पूर्व सदस्य ने लिया भंडारे में हिस्सा
तरावड़ी, 17 जून (छाया शर्मा)। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के पूर्व सदस्य एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र चौधरी ने कहा कि संत कबीरदास जी हिंदी साहित्य के भक्ति काल के इकलौते ऐसे कवि हैं, जो आजीवन समाज और लोगों के बीच व्याप्त आडंबरों पर कुठाराघात करते रहे। वह कर्म प्रधान समाज के पैरोकार थे और इसकी झलक उनकी रचनाओं में साफ़ झलकती है। लोक कल्याण हेतु ही मानो उनका समस्त जीवन था। कबीर को वास्तव में एक सच्चे विश्व-प्रेमी का अनुभव था। भाजपा नेता नरेंद्र चौधरी ने कहा कि संत कबीरदास जी की सबसे बड़ी विशेषता यह थी कि उनकी प्रतिभा में अबाध गति और अदम्य प्रखरता थी। समाज में कबीर को जागरण युग का अग्रदूत कहा जाता है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के पूर्व सदस्य एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र चौधरी गीता मंदिर में आयोजित कबीरदास जयंती के अवसर पर बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। इस दौरान विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर भाजपा नेता नरेंद्र चौधरी का फूल- मालओं से स्वागत किया गया। इस अवसर पर अशोक प्रधान, डा. दिलबाग सिंह, सेठी, ईशवर, रोहताश, सुबेराम के अलावा सामाजिक कार्यकत्ताü और गणमानय लोग मौजूद रहे।
फोटो :- 06
संत कबीरदास जयंती पर भाजपा नेता नरेंद्र चौधरी को स्मृति चिन्ह देते आयोजक। (छाया शर्मा)।
0 comments:
Post a Comment