सायला। उपखण्ड के जीवाणा ग्राम में स्थित विद्या भारती शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर जीवाणा के पूर्व छात्रों का सोमवार को जारी हुआ परीक्षा परिणाम बेहद सराहनीय रहा है। जिसको लेकर विद्यालय प्रशासन ने खुशी जाहिर की है। विद्या मंदिर के पूर्व छात्र हराराम पुत्र जेठाराम प्रजापत व विशाल कुमावत पुत्र रतनलाल कुमावत ने दसवीं बोर्ड में अच्छा प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र, परिवार व विद्यालय का नाम रोशन किया है। आपको बता दे कि भैया हराराम ने दसवीं बोर्ड में 85.83 फीसदी तथा विशाल कुमावत ने 85 फीसदी अंक प्राप्त कर अपने-अपने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वही भैया हराराम ने अपने विद्यालय जीवाणा परीक्षा केंद्र पर भी प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य गोपालसिंह राठौड़ ने पूर्व छात्रों से फोन पर वार्ता कर अच्छे रिजल्ट की शुभकामना दी।
Home / BREAKING NEWS /
EDUCATION /
PHOTOS
/ आदर्श विद्या मंदिर के पूर्व छात्र रहे टॉप पर, विद्यालय परिवार ने जाहिर की खुशी
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)

0 comments:
Post a Comment